ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 26 June 2024: आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang 26 June 2024: बुधवार 26 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि रहेगी। पंचमी तिथि रात्रि 8.55 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चंद्रोदय 11.08 बजे एवं चंद्रास्त 9.45 बजे होगा।

पूरे दिन धनिष्ठा एवं शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 8.55 बजे तक नंदी पर एवं उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्निवास रात्रि 8.55 बजे तक आकाश में रहेगा, उसके बाद यह पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

सुबह 4.51 बजे से 6.21 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 9.02 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.41 बजे से सायं 7.25 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.41 बजे से 11.14 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 12.30 बजे से 2.14 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.19 बजे से 9.02 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.02 बजे से 12.57 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: 20 साल से बिना अन्न और निद्रा के जीवित है 91 वर्षीय यह संत

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

3 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

5 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

5 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

6 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

7 घंटे ago