ज्योतिष

27 April 2024 शनिवार को ऐसा रहेगा पंचांग, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 27 April 2024: शनिवार 27 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया-चतुर्थी तिथि रहेगी। कल विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत भी रहेगा। सुबह 8.17 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.58 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 10.23 बजे होगा जबकि चंद्रास्त 7.49 बजे होगा।

शनिवार को पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन रात्रि वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 8.17 बजे तक क्रीड़ा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास सुबह 8.17 बजे तक पाताल में रहेगा, उसके बाद पृथ्वी पर अग्निवास होगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Daily Rashifal 27 April 2024 Hindi: पढ़िए आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

शनिवार को दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सायं 7.22 बजे से 9.01 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.28 बजे तक विजय मुहूर्त बन रहा है। सुबह 7.30 बजे से 9.08 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.41 बजे से 5.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.41 बजे से 12.24 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 9.08 बजे से 10.46 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.41 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.52 बजे से 7.36 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में शनिवार को हनुमानजी का वार बताया गया है। नवग्रहों में शनि की प्रतिकूलता के लिए भी उपाय शनिवार को ही किए जाते हैं। इन उपायों में सुंदरकांड के पाठ, अखंड रामायण पाठ, तथा भगवान राम के मंत्र जाप का अनुष्ठान भी सम्मिलित हैं। विशेष परिस्थिति में हनुमान चालीसा के 108 बार पाठ करना भी बहुत लाभ देता है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

1 घंटा ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

2 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

5 घंटे ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

6 घंटे ago