Aaj Ka Panchang 27 June 2024: बृहस्पतिवार 27 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि रहेगी। षष्ठी तिथि सायं 6.39 बजे तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चंद्रोदय 11.43 बजे एवं चंद्रास्त 10.50 बजे होगा।
पूरे दिन शतभिषा एवं पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा अगले दिन सुबह सूर्योदय पूर्व कुंभ राशि में एवं उसके बाद मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 6.39 बजे तक भोजन पर एवं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन-रात्रि पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
आज आयुष्मान एवं सौभाग्य नामक दो शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 12.02 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 2.39 बजे से 4.09 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 11.36 बजे से अगले दिन सुबह 5.36 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 7.19 बजे तक शुभ का एवं दोपहर 12.30 बजे से 2.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.25 बजे से रात्रि 8.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 2.14 बजे से 3.57 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 7.19 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.12 बजे से 11.07 बजे तक एवं दोपहर 3.44 बजे से 4.39 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। पूरे दिन रात पंचक भी रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक रात में सीख सकते हैं बागेश्वर धाम जैसे पर्चा बनाने की विद्या, यह रहा मंत्र
शास्त्रों में गुरूवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन उनकी आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो इस दिन व्रत करने के साथ केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…