ज्योतिष

28 April 2024 रविवार को ऐसा रहेगा पंचांग, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 28 April 2024: रविवार 28 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि रहेगी। सुबह 8.21 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.58 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 11.23 बजे होगा जबकि चंद्रास्त 8.41 बजे होगा।

रविवार को पूरे दिन मूल नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन रात्रि धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 8.21 बजे तक कैलाश पर्वत एवं तत्पश्चात् नन्दी पर रहेगा। अग्नि का वास सुबह 8.21 बजे तक आकाश में रहेगा, उसके बाद पाताल में अग्निवास होगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

दिन भर शिव योग एवं सिद्ध योग बन रहे हैं, दोनों ही अत्यन्त शुभ योग हैं। सुबह 5.51 बजे से अगले दिन 4.49 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सायं 7.22 बजे से 9.01 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.28 बजे तक विजय मुहूर्त बन रहा है। सुबह 9.08 बजे से 10.46 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा, दोपहर 2.03 बजे से 3.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.58 बजे से रात्रि 9.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सायं 5.20 से 6.58 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.03 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.13 बजे से 6.06 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

रविवार को शास्त्रों में सूर्यदेव का वार बताया गया है। जन्मकुंडली में किसी भी ग्रह की प्रतिकूलता होने पर या रोग आदि होने पर सूर्य की आराधना से बहुत लाभ होता है। विशेष कर आदित्य हृदय स्तोत्र के पाठ से भी लोगों के सभी अटके हुए काम बन जाते हैं। सूर्य के मंत्रों का भी अनुष्ठान किया जा सकता है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

15 घंटे ago