Aaj Ka Panchang 29 June 2024: शनिवार 29 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि दोपहर 2.19 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चंद्रोदय 12.49 बजे एवं चंद्रास्त 12.55 बजे होगा।
पूरे दिन उत्तर भाद्रपद एवं रेवती नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन-रात्रि मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 2.19 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
आज शोभन योग बन रहा है। दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.17 बजे से 6.48 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.20 बजे से 9.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.58 बजे से सायं 5.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.58 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.31 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 9.03 बजे से 10.47 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.14 बजे से 3.58 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.36 बजे से 7.26 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। पूरे दिन रात पंचक भी रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…
Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…