ज्योतिष

3 May 2024 शु्क्रवार को ऐसा रहेगा पंचांग, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 3 May 2024: शु्क्रवार तीन मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि रहेगी। दशमी तिथि रात्रि 11.24 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.01 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.06 बजे एवं चंद्रास्त का समय 2.00 बजे होगा।

शुक्रवार को पूरे दिन शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। पूरे दिन ब्रह्म एवं इंद्र योग बन रहे हैं। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 11.24 बजे तक क्रीड़ा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्निवास रात्रि 11.24 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: महालक्ष्मी को समर्पित दिव्य पंक्तियां, शेयर करते ही धन की वर्षा होगी

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

शुक्रवार को को ब्रह्म योग तथा इन्द्र योग बन रहे हैं। दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सायं 5.25 बजे से 6.54 बजे तक अमृत काल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.29 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.26 बजे से 9.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

शुक्रवार को पूरे दिन पंचक रहेगा, साथ ही दोपहर 12.40 बजे से 11.24 बजे तक भद्रा भी रहेगी। राहुकाल का समय सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। दोपहर 3.42 बजे से सायं 5.22 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.26 बजे से 9.19 बजे तक एवं दोपहर 12.50 बजे से 1.43 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना का दिन है। इस दिन दुर्गा सप्तशती के पाठ तथा नवार्ण मंत्र के जप से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उनके जीवन में जितने भी विघ्न या बाधाएं आती हैं, वे सब भी स्वतः ही दूर हो जाती हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में अथाह लक्ष्मी के साथ-साथ सफलता, सुख और समृद्धि चाहता है तो उसके लिए भी मां की आराधना को सर्वोत्तम बताया गया है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

14 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

18 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

18 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

18 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

19 घंटे ago