ज्योतिष

रविवार, आषाढ़ कृष्ण दशमी के शुभ-अशुभ मुहूर्त, ये है आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 30 June 2024: रविवार 30 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। नवमी तिथि दोपहर 12.19 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चंद्रोदय 1.25 बजे एवं चंद्रास्त 1.58 बजे होगा।

पूरे दिन रेवती एवं अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 7.34 बजे तक मीन राशि में एवं उसके बाद मेष राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 12.19 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास दोपहर 12.19 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

आज सुकर्मा योग बन रहा है। दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। रात्रि 11.34 बजे से 1.06 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.34 बजे से अगले दिन सुबह 5.37 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह 9.03 बजे से 10.47 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.14 बजे से 3.58 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.25 बजे से रात्रि 9.58 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
https://amzn.to/493WNpC

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सायं 5.41 बजे से 7.25 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.31 बजे से 2.14 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.34 बजे से 6.30 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। सुबह 7.34 बजे तक पंचक भी रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। कल रविवार को ही सर्वार्थ सिद्धि योग एवं त्रिपुष्कर योग भी हैं। ये सभी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। इनके अतिरिक्त आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

Morning News India

Recent Posts

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

4 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

6 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago