Aaj Ka Panchang 31 May 2024: शुक्रवार 31 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि सुबह 9.38 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.16 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 1.41 बजे एवं चंद्रास्त का समय 12.56 बजे रहेगा।
पूरे दिन शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 11.10 बजे तक कुंभ राशि में एवं उसके बाद मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 9.38 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्निवास सुबह 9.38 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 31 मई 2024 का दैनिक राशिफल पढ़े और करें दिन की शुभ शुरुआत
कल प्रीति योग बन रहा है जो शुभ योग है। दोपहर 11.57 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 9.16 बजे से 10.47 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.25 बजे से 2.08 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 10.42 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक राहुकाल रहेगा। अभी पंचक भी चल रहे हैं। दोपहर 3.50 बजे से 5.33 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.18 बजे से 9.13 बजे तक एवं दोपहर 12.52 बजे से 1.47 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। अतः कल के दिन जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…