Aaj Ka Panchang 4 May 2024: शनिवार चार मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। एकादशी तिथि रात्रि 8.38 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। कल ही वरुथिनी एकादशी भी है। सूर्योदय सुबह 5.46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.01 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.41 बजे एवं चंद्रास्त का समय 3.05 बजे होगा।
शनिवार को पूरे दिन पूर्वाभाद्रपद और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। कल सुबह 11.04 बजे तक इंद्र योग भी रहेगा जो अत्यन्त शुभ योग है। चंद्रमा दोपहर 4.38 बजे तक कुंभ राशि में एवं उसके बाद मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 8.38 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नंदी पर रहेगा। अग्निवास रात्रि 8.38 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 04 May 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
कल इंद्र योग एवं त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं। दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.47 बजे से 4.15 बजे तक अमृत काल रहेगा। रात्रि 8.38 बजे से 10.07 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। सुबह 7.26 बजे से 9.05 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.43 बजे से सायं 5.22 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.42 बजे से 12.23 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल सुबह 9.05 बजे से 10.44 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.43 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.46 बजे से 7.32 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इनके साथ ही वर्तमान में पंचक भी चल रहे हैं। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की आराधना के लिए सुनिश्चित किया गया है। इस दिन यदि सच्चे भक्ति भाव से हनुमानजी की आराधना की जाए तो निश्चित रूप से भक्तों के सारे कष्ट और दुर्भाग्य नष्ट हो सकते हैं। इनके अलावा शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी शनिवार को अनुष्ठान किए जाते हैं। कल ही वरुथिनी एकादशी भी है, अतः शनिवार को ही एकादशी की भी पूजा होगी। यदि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो सभी मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…