ज्योतिष

5 जून बुधवार को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 June 2024: बुधवार 5 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी-अमावस्या तिथि रहेगी। चतुर्दशी तिथि 5 जून को सायं 7.54 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.19 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 4.55 बजे एवं चंद्रास्त का समय 6.21 बजे रहेगा।

पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 7.54 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास सायं 7.54 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 5 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल सुकर्मा और धृति नामक दो अति शुभ योग बन रहे हैं। अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सायं 7.00 बजे से 8.31 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 8.59 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.35 बजे से 7.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.35 बजे से 11.09 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 11.58 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

13 मिन ago

Top 10 Big News of 8 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

13 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

14 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

15 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

16 घंटे ago