ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 5 March 2024: मंगलवार को हनुमानजी ऐसे पूरे करेंगे सारे काम

Jaipur Aaj Ka Panchang 5 March 2024: मंगलवार 5 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। नवमी तिथि का समय सुबह 8.04 बजे तक रहेगी इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.30 बजे होगा। चंद्रोदय अर्द्धरात्रि बाद 3.37 बजे होगा। कल भद्रा भी रहेगी। मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती भी रहेगी।

कल दोपहर 4 बजे तक मूल नक्षत्र एवं उसके पश्चात् पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। चन्द्रमा पूरे दिन धनु राशि में ही रहेगा। शिव का वास सुबह 8.04 बजे तक सभा में, उसके बाद अगले दिन सूर्योदय तक क्रीडा और उसके बाद 6.30 बजे तक कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि वास सुबह 8.04 बजे तक पृथ्वी एवं अगले दिन सुबह 6.30 बजे तक आकाश में रहेगा। उत्तर दिशा में शूल रहेगा।

यह भी पढ़ें: 5 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Chaughadia Aaj Ka Panchang 5 March 2024)

सुबह 9.42 बजे से 11.16 बजे तक अमृतकाल रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.15 बजे से 1.02 बजे तक एवं विजय मुहूर्त 2.36 बजे से 3.22 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त सायं 6.28 बजे से 6.52 बजे तक रहेगा। कल महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती भी रहेगी।

सुबह 11.10 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.06 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.10 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन सभी शुभ चौघड़ियों में आप मांगलिक कार्य कर पाएंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

राहुकाल दोपहर 3.34 बजे से 5.02 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 9.42 बजे से 11.10 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग सुबह 9.07 बजे से 9.54 बजे तक एवं रात्रि 11.24 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.13 बजे तक रहेगा। इनके अलावा सायं 7.23 बजे से अगले दिन सुबह 6.30 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी योगों एवं अशुभ मुहूर्तों को शुभ कार्य करते समय टाल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में मंगलवार को हनुमानजी की आराधना के लिए अतिउत्तम बताया गया है। बजरंग बली की पूजा से जन्मकुंडली में मौजूद सभी अशुभ ग्रहों का असर खत्म हो जाता है। उनकी आराधना के लिए हनुमानचालीसा, हनुमानाष्टक, सुंदर कांड आदि के पाठ किए जाते हैं। आप भी इनके द्वारा अपने जीवन के समस्त दुखों का नाश कर सुख, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago