ज्योतिष

शुक्रवार को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 7 June 2024: शुक्रवार 7 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि रहेगी। प्रतिपदा तिथि दोपहर 4.44 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.19 बजे होगा। आज चंद्रोदय 5.49 बजे एवं चंद्रास्त 8.30 बजे होगा।

पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 7.56 बजे तक वृषभ राशि में एवं उसके बाद मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 4.44 बजे तक श्मशान में, तत्पश्चात् मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास दोपहर 4.44 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.53 बजे से सायं 5.36 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.18 बजे से 9.13 बजे तक एवं दोपहर 12.53 बजे से 1.49 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 7 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। अतः कल के दिन मां के निमित्त जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

11 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

12 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

13 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

14 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

14 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

14 घंटे ago