ज्योतिष

शनिवार को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 8 June 2024: शनिवार 8 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। द्वितीया तिथि दोपहर 3.55 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.20 बजे होगा। आज चंद्रोदय 6.48 बजे एवं चंद्रास्त 9.27 बजे होगा।

पूरे दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 3.55 बजे तक मां गौरी के साथ, तत्पश्चात् सभा में रहेगा। अग्निवास दोपहर 3.55 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 8 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल पूरे वृद्धि नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.42 बजे से 11.18 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.53 बजे से सायं 5.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.53 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.26 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सुबह 8.59 बजे से 10.43 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.10 बजे से 3.53 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.32 बजे से 7.23 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

हिन्दी को राजभाषा का दर्जा मिला, तो सचिन्द्रनाथ सान्याल ने अंग्रेजों से किया युद्ध

Aaj Ka Itihas 9 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 मिन ago

Mewaram jain Viral Video: मेवाराम जैन का एक और वीडियो वायरल, फिर शुरू हुई ऐसी चर्चाएं

Mewaram jain Viral Video: जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता मेवाराम जैन एक और…

1 घंटा ago

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 8 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

14 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

15 घंटे ago