ज्योतिष

आज 04 May 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 04 May 2024 Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 04 मई 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 04 मई का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 04 मई 2024 का दैनिक राशिफल –

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों का आज कारोबार और व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार होने की संभावना हैं। आय के नए-नए अवसर भी प्राप्त होंगे। नया काम शुरू करने पर सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज बना रहेगा। आज रुके हुए काम बनने से खुशी मिलेगी। किसी मित्र से मुलाक़ात हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि वालों के आज राजनीति के क्षेत्र में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में आज मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यापार में कोई नया अनुबंध मिलने से लाभ होगा और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपनी मां की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि वालों को आज काम के प्रति गंभीर और सजग रहना होगा। स्टूडेंट्स को आज प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में सुखद पल बीतेंगे। बातचीत से समस्याओं का समाधान निकलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज कर्क राशि वालों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सूझबूझ और धैर्य से काम लेने का लाभ मिलेगा, अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें, लाभ मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वालों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन में बढ़ोतरी संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद और अनुकूल बना रहेगा। भाई के सहयोग से कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे है।

यह भी पढ़े: Shaniwar Ke totke: शनिवार को करें ये अचूक उपाय, तुरंत दूर होंगे कष्ट, होगी धन वर्षा

कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन बीते दिनों से बेहतर रहेगा। नौकरी में आज आपको नई जिम्मेदारी और पद प्रतिष्ठा मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहना होगा।

तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों को आज सेहत को लेकर सजग रहना होगा। परिवार में आज मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही आपकी समस्या का समाधान किसी मित्र या संबंधी की मदद से आज हो सकता है। कहीं से पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का सामना कर सकते है,जिसके चलते मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। आर्थिक मामलों में आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते है। माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि वाले जातकों के व्यापार में आज बढ़ोतरी की संभावना हैं। मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलने से मन में निराशा के भाव आ सकते है। ससुराल पक्ष में दिया हुआ उधार धन आज वापस मिल सकता है। जरूरी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़े, अन्यथा काम बिगड़ने की संभावना हैं।

मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन मकर राशि के लिए उलझन भरा रह सकता है। कार्यों मे सफलता के लिए अधिक परिश्रम की जरुरत रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कई बिगड़े काम बन सकते है। सेहत को लेकर आज सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के नए प्रयास सफल होंगे।

यह भी पढ़े: दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए Morning News India का WhatsApp Channel फॉलो करें। 

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल होगा। उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे और विदेश में नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है और पुराने रिश्ते में भी मजबूती आएगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक गतिरोध आज समाप्त होगा। कारोबार और व्यापार में भागदौड़ बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य की बचत योजनाओं में निवेश करने की योजना सफल रह सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

********************************

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

1 घंटा ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago