ज्योतिष

आज 07 May 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा दिन

Aaj Ka Rashifal 07 May 2024 Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 07 मई 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 07 मई का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 07 मई 2024 का दैनिक राशिफल –

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने रुके हुए काम को करने के लिए प्राथमिकता देनी होगा। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते है।

वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी काम में लेनदेन करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान की तरफ से ख़ुशी मिल सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज नौकरी एवं व्यवसाय में काम का दबाव रह सकता है। व्यस्तता के बीच बेहतर प्रबंधन करने में सफल रहेंगे। पार्टनर और बच्चों के लिए खुशी के पल निकालने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहा पुराना मनमुटाव आज दूर हो सकता है। संयमित खान-पान, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगे। आपकी सफलता को देखकर लोगों के मन में द्वेष भाव आ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मनपसंद खान-पान का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छी आमदनी की संभावना बन रही है। निर्णय लेने में बहुत सोच विचार करना नुकसान दे सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशानी में डाल सकते है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। जेब खर्च थोड़ा चिंतित कर सकता है।

यह भी पढ़े: आदमी को तुरंत कर्ज में डूबो सकती हैं ये 5 वास्तु गलतियां, तुरंत कर लें दूर

कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्य़ाओं का समाधान आज हो सकता है। इंश्योरेंस और फाइनेंस के क्षेत्र में बेहतर अवसर और लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।

तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद आज खत्म हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका दिखाई दे रही है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है, इसलिए आलस्य त्याग आगे बढ़े।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला निकलने की उम्मीद है। बिना सोचे समझे कोई फैसला लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कारोबार में आ रही दिक्कतों में पिता की सलाह की जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहने की सम्भावना नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन निकलेगा।

धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का है। धन निवेश के लिहाज से भी आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज लाभ हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता हुआ नजर आ रहा है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को भी आज आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके भाग्य के सितारे चमकते हुए नजर आ रहे है। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन आज मिलने की संभावना बन रही है। शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान देगा।

यह भी पढ़े: दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel फॉलो करें। 

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज मानसिक रूप से कुछ विचलित रह सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लेने का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को धन लाभ हो सकता है। किसी को दिया हुआ उधार धन आज वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखें, भविष्य में लाभ होगा। अनावश्यक खर्च संभव है।

मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में कुछ नई डील फाइनल होने की संभावना है। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ के योग बन रहे है। भाई बहनों से स्नेह और सहयोग बना रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

********************************

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

1 घंटा ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

3 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago