ज्योतिष

पढ़िए आज 1 जुलाई का नौकरी, बिज़नेस, शिक्षा, हेल्थ, लव और आर्थिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: राशिफल ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले अधिकांश जातक ज्योतिष में यकीन रखते है। ज्योतिष एक विज्ञान है, जिसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी का आकलन किया जा सकता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल से करते है। पढ़ते है आज 1 जुलाई 2024 सोमवार का राशिफल।

आज का नौकरी राशिफल -1 जुलाई 2024
(Aaj Ka Naukri Rashifal 1 July 2024)

कन्या, वृश्चिक, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। मेष, सिंह और मीन राशि के जातक आज नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते है। इसके अलावा कर्क राशि के जातक काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शेष राशियों के लिए स्तिथि सामान्य रहेगी।

आज का शिक्षा राशिफल -1 जुलाई 2024
(Aaj Ka Shiksha Rashifal 1 July 2024)

मेष, कर्क, मकर, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए आज पढ़ाई में सफलता मिलने के योग बन रहे है। मेष और कर्क जातकों को आज विदेश से जुड़ी पढ़ाई में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना है। धनु और सिंह राशि के जातक पढ़ाई को लेकर तनाव में रहेंगे। शेष के लिए स्तिथि सामान्य रहेगी।

आज का बिज़नेस राशिफल -1 जुलाई 2024
(Aaj Ka Business Rashifal 1 July 2024)

वृषभ, कन्या, तुला और धनु राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ मिलने के योग है। धनु और कन्या राशि के जातक आज व्यापार में कुछ नया कर सकते है। कर्क और कुंभ राशि के जातक नए बिज़नेस की शुरुआत कर सकते है। मिथुन के लिए ख़राब समय है। शेष के लिए स्तिथि सामान्य रहेगी।

आज का आर्थिक राशिफल -1 जुलाई 2024
(Aaj Ka Arthik Rashifal 1 July 2024)

मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, सिंह और मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्तिथि मजबूत बनी रहेगी। तुला और कुंभ राशि के जातक आज पैसे की तंगी से जूझ सकते है। तुला राशि के जातकों को आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तनाव रहेगा। शेष राशियों के लिए स्तिथि सामान्य बनी रहेगी।

आज का लव राशिफल -1 जुलाई 2024
(Aaj Ka Love Rashifal 1 July 2024)

तुला, धनु, कुम्भ, कन्या और सिंह राशियों के प्रेम जीवन में आज कुछ रोमांटिक होने की संभावना है। इन राशियों के विवाहित जातकों के आज पार्टनर संग यात्रा या फिर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के योग बन रहे है। कर्क और मीन राशि वालों के रिश्ते बिगड़ सकते है। शेष के लिए स्तिथि सामान्य है।

आज का हेल्थ राशिफल -1 जुलाई 2024
(Aaj Ka Health Rashifal 1 July 2024)

मेष, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों का स्वास्थय उत्तम रहेगा। ये जातक स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। तुला, कर्क, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को बदलते मौसम में सामान्य खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। धनु राशि वाले पेट या कान से जुड़ी समस्या से जूझ सकते है। शेष के लिए स्तिथि सामान्य है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

1 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

5 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

5 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

5 दिन ago