ज्योतिष

आज 21 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 21 April 2024 Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 21अप्रैल 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 21 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 21 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल –

मेष दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते है। मन में चल रही योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें, भविष्य में नुकसान हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, बेवजह के वाद-विवाद में न पड़े।

वृष दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज आपका दिन तनाव में गुजर सकता है। मानसिक क्लेश और स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी अनहोनी का डर मन में बना रह सकता है। आज कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद मान अपमान सहना पड़ सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। जरुरी कार्यों में अड़चन आने से मन दुखी हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज आपका दिन जोश और उत्साह से लबरेज रहेगा। व्यवसाय में कोई नया और बड़ा कार्य कर सकते है, जिसमें मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते है। प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले जातकों को नई जिममेदारी मिल सकती है, जिसकी वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Kark Rashifal)

आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते है। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवादों का आज निपटारा हो सकता है। इनकम के नए स्रोत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होने के बाद प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें और शिव आराधना करें।

सिंह दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का दिन थोड़ा सर्तकता के साथ काम करने का है। आज किसी भी तरह की यात्रा करने से बचना होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। कानूनी मामलों में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़े:  कलयुग का इकलौता इंसान, जिसे हनुमान जी ने दिए साक्षात् दर्शन! सच होश उड़ा देगा

कन्या दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज कार्यक्षेत्र में कई तरह की चुनोतियों का सामना करना होगा। दूसरों की बातों में आकर खुद का काम बिगाड़ सकते है। प्रलोभन में आने से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। पड़ोसी और मित्रों से आज बेवजह की बातों पर संबंध बिगड़ सकते है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव संभव है।

तुला दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Tula Rashifal)

आज का दिन धन लाभ करवाने वाला है। व्यापार में स्तिथि मजबूत बनेगी और आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। किसी विशेष कार्य के चलते कुछ दिनों के लिए बाहर जाना हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थय बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी विशेष कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। लंबे समय से रुके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे। कानूनी मामलों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पुराने मतभेद तनाव दे सकते है।

धनु दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज अपने किसी करीबी मित्र अथवा रिश्तेदार को लेकर चिंता में रह सकते है। मन अशांत रहेगा और व्यर्थ की भागदौड़ में समय बीतेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। आलस्य की वजह से कार्यक्षेत्र में हाथ आये लाभ के अवसर को खो सकते है। वाणी पर नियंत्रण न रखने की वजह से विवाद संभव है।

मकर दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Makar Rashifal)

आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की सम्भावना है। नई प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीददारी करने के लिए यह समय उचित नहीं हैं। विरोधी परेशान कर सकते है, जिसके चलते पैसों का नुकसान भी सम्भव है। परिवार में दुखद सूचना मिल सकती है।

यह भी पढ़े: साल 2055 में सामने प्रकट हो जाएंगे हनुमान जी! मातंग का होश उड़ा देने वाला सच पढ़े

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का दिन अपनों के साथ व्यतीत होगा। मन में किसी बात की चिंता से दुखी रह सकते है। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपनों के सहयोग से कोई पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है। नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल
(Aaj Ka Meen Rashifal)

आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में कोई सुखद सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहे रिलेशनशिप में गहराई आने की संभावना बन रही है। व्यापार की स्तिथि इन जातकों के लिए अनुकूल बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग पूरा मिलेगा।

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

50 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago