ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 28 February 2024 Hindi: आज इन 5 राशियों का चमक जाएगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal 28 February 2024 Hindi: ज्योतिष के अनुसार हर दिन अपने आप में खास होता है। उस दिन बनने वाले ग्रह-नक्षत्र सभी राशियों के लिए अलग-अलग फल देते हैं। जानिए ज्योतिष के आधार पर 28 फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

वृष दैनिक राशिफल (Vrash Dainik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। अपने नम्र स्वभाव और व्यवहारकुशलता के चलते हर जगह प्रशंसा मिलेगी। दूसरों के साथ चल रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। इनकम के नए सोर्स मिलने से बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। व्यापार में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। आज अपने प्रेमी के साथ मिलने का अवसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

मिथुन दैनिक राशिफल (Mithun Dainik Rashifal)

अपनी मेहनत और काबिलियत से हर टारगेट अचीव कर लेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से बिगड़े काम भी बनते चले जाएंगे। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। व्यापार में विस्तार होने के अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन संभव है, कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Tula Dainik Rashifal)

किसी दूसरे को दिया गया पैसा वापस आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। किसी नए व्यापार या स्टार्टअप की शुरूआत हो सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मनचाही सफलता मिलेगी। दूसरों के चक्कर में न पड़े, डिप्रेशन और तनाव के शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 28 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक करियर राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Vraschik Dainik Rashifal)

आज कोई लंबी यात्रा संभव है जो भविष्य में प्रचुर लाभ का माध्यम बनेगी। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कंसल्टेंसी का कार्य करने वालों को आर्थिक लाभ होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Dhanu Dainik Rashifal)

पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से अब लाभ होने लगेगा। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय के साधन बढ़ने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना है। अपनी हॉबीज के लिए भी समय निकालेंगे।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

17 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

18 घंटे ago