ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 हिंदी में पढ़े, मिथुन और तुला वालों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 29 अप्रैल 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 29 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 29 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल –

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। आज आपका मन अस्थिर रह सकता हैं। आज व्यर्थ के क्रोध के कारण आपको बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना हैं। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से विचार अवश्य करें।

वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा। व्यापार अथवा अन्य कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कोई पुराना कार्य बनने से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी संबंधी समस्याओं में निजात मिलने की संभावना हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें आपका समय निकलेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद खत्म होंगे, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाक़ात संभव हैं। किसी नए बड़े व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए आज आपका समय अच्छा हैं। लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी,और सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज आपका दिन थोड़ा उतार चढाव वाला रहने की संभावना हैं। नौकरी कार्य में बाधा उत्पन्न होने से मन अशांत रहेगा। किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखना अच्छा होगा। वाहन आदि के इस्तेमाल में प्रयोग से बचें, लंबी यात्रा पर जा सकते है।

यह भी पढ़े: Char Dham Yatra में न करें ऐसी भूल, वरना पछताना पड़ सकता है

 कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। भाग्य का साथ नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। किसी अपने से अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में बड़ा लेन-देन करने में नुकसान हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

आज आपको धन लाभ होने की संभावना हैं। व्यवसाय में स्थिरता आयेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मिलेगा, कोई नया लेन-देन आप कर सकते हैं, पारिवारिक विवाद खत्म होंगे, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बेहद शानदार रहने वाला हैं। नये वाहन आदि की खरीददारी कर सकते हैं। इन जातकों के पद प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी बात पर मन खिन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य का अपने ध्यान रखें, परिवार में भी किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, अपने किसी पुराने मित्र से धोखा मिल सकता है, नये कार्य की शुरुआत के लिए यह समय चुनौती पूर्ण होने वाला है, वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है, स्वास्थ्य खराब हो सकता, आपके पुराने विवाद के कारण हानि हो सकती है, व्यर्थ के खर्चे बढ़ेंगे, दुर्घटना से बचें, वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें, पत्नी से मतभेद होंगे, षडयंत्र से सावधान रहें।

यह भी पढ़े: 10 मई से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, जानिए रजिस्ट्रेशन, किराया और सुविधाएं

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका कई दिनों से चला आ रहा खराब स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यवसाय में धन लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, किसी व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा, धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, कोई नई साझेदारी या बड़ी डील होने से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा होगा, नौकरी वर्ग वालों को पद प्रतिष्ठा सम्मान की प्राप्ति होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

5 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

6 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

7 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

9 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

9 घंटे ago