ज्योतिष

नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में ग्रोथ … या मिलेगा पार्टनर का प्यार, पढ़े आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 June 2024: राशिफल ज्योतिष शास्त्र का एक अहम हिस्सा है। राशिचक्र की विभिन्न राशियों में विराजमान ग्रह-नक्षत्र एक निश्चित समय अंतराल में परिवर्तन करते है। इसका असर उस राशि से जुड़े जातकों के जीवन पर दिखाई देता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र पर विश्वास रखने वाले जातकों को प्रतिदिन अपना राशिफल पढ़ना चाहिए। ऐसा कर वह अपने दिन को एक अच्छी शुरुआत दे सकते है। चलिए पढ़ते है आज 30 जून का दैनिक राशिफल।

आज का करियर राशिफल -30 जून 2024
(Aaj Ka Career Rashifal 30 June 2024)

वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों को करियर के लिहाज से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को किसी विदेशी कंपनी में कार्य करने का ऑफर मिल सकता है। कर्क राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में असफल रह सकते है, इससे निराशा बढ़ेगी। धनु और तुला राशि के जातकों को सामने से आ रहे अवसर को भुनाना होगा, अन्यथा अधिक सोच-विचार करने से आप मौके को गंवा देंगे।

आज का नौकरी राशिफल -30 जून 2024
(Aaj Ka Naukri Rashifal 30 June 2024)

मेष, कर्क, वृश्चिक, सिंह और मकर राशि के जातकों को आज नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इनमें से कुछ राशि के जातकों को ऑफिस में अच्छे काम का बड़ा ईनाम मिल सकता है। तुला और मीन राशि के जातक आज नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते है। शेष के लिए स्तिथि सामान्य है।

आज का बिज़नेस राशिफल -30 जून 2024
(Aaj Ka Business Rashifal 30 June 2024)

मेष, वृषभ, कन्या, कर्क और मीन राशि के जातकों की व्यापार में स्तिथि आज अच्छी रहेगी। इन जातकों को बड़ी डील मिलने की संभावना है। कर्क राशि के जातक साझेदारी में व्यापार करने का लाभ उठा सकेंगे। मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में धन हानि होने की संभावना है।

आज का आर्थिक राशिफल -30 जून 2024
(Aaj Ka Arthik Rashifal 30 June 2024)

वृषभ, वृश्चिक, मकर और मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। धनु, कर्क और कन्या राशि के जातकों को बेवजह खर्च के चलते पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। धनु और मीन राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में खर्चा करना होगा, जिससे आर्थिक स्तिथि बिगड़ सकती है।

आज का लव राशिफल 30 जून 2024
(Aaj Ka Love Rashifal 30 June 2024)

कर्क, मिथुन और तुला राशि के जातकों को आज पार्टनर का प्रेम मिलेगा। ये जातक अपने पार्टनर संग रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते है। मकर, मिथुन और वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों का पार्टनर संग किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग बन रहे है। कुम्भ और धनु राशि के जातक क्रोध पर नियंत्रण रखें, पार्टनर संग तनाव की स्तिथि बन सकती है। शेष अन्य राशियों के प्रेम जीवन में और कोई ख़ास परिवर्तन होता दिखाई नहीं दे रहा है।

— E-Paper

— WhatsApp Channel

Aakash Agarawal

Recent Posts

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

23 मिन ago

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

1 घंटा ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

3 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

4 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago