ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024 Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 4 अप्रैल 2024 गुरुवार की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 3 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 4 April 2024 Hindi) जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं गुरुवार 4 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल –

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Love Rashifal 3 April 2024 Hindi : दैनिक लव राशिफल पढ़े, और भरें जीवन में रोमांस

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता हैं। कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वो अचानक आपके सुर में सुर मिलाएंगे। अपनी योजनाओं को ऐसे लोगों से शेयर न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैं। आपके भोलेपन का फायदा उठाया जा सकता है। दुनिया में ज्यादा सीधे न रहे।

वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में इज्जत मिल सकती हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद और बढ़ सकता हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे लेकिन खर्चे भी बढ़ जाएंगे। दूसरों के निजी मामलों में न प़ड़े।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को आप मेहनत और काबिलियत से वांछित नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आएगा। वित्त से जुड़े कार्यों में सावधान रहने की जरुरत है। नजदीकी मित्रों के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती हैं। व्यापार में साझेदारी नुकसान दे सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को आपकी किसी सालों पुरानी समस्या का समाधान हो सकता हैं। किसी तजुर्बे वाले व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनते नजर आएंगे। इनकम टैक्स से जुड़ी कोई परेशानी हो तो गाय को रोटी खिलाए। किसी को उधार पैसा देने से बचें, डूबने का खतरा सौ प्रतिशतत हैं। ऑफिस मे महिला सहकर्मी से रिश्ते घरेलू वातावरण को खराब कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं, लेकिन आप इन्हें नजरअंदाज करने के बजाए इलाज कर दे। ऐसे कांटों को रास्ते से हटाते चले और आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में बिजी रह सकते हैं। अति आत्मविश्वास और रंगीन मिजाज आपको पत्नी से दूर कर सकता हैं। बिजनेस में सुधार होने से रुके काम पूरे होने की संभावना बन रही हैं लेकिन पहले घरेलू मसले हल करने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 3 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को कन्या जातक के बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। ज्यादा होशियारी आपको महंगी पड़ सकती है। हालांकि चतुराई और विवेक से कई कार्य सफल भी होंगे। लेकिन परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती हैं। व्यापार में दूसरों पर भरोसा रखने से घाटा हो सकता हैं। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों के साथ बहस हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन तुला राशि के लिए अच्छा दिन रहेगा। आज अटका हुआ पैसा वापस आने का योग बन रहा है। लेकिन धैर्य के साथ हर गतिविधि को पूरा करने की आदत डाल लें। विद्यार्थियों को अनुशासन और मर्यादा में रहने की वजह से सम्मान मिल सकता है। कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत मांगलिक दोष देखकर ही करें अन्यथा कोई बड़ा संकट आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन गुरुवार 4 अप्रैल 2024 आपके लिए ज्यादा खास नहीं रहेगा। बस दिनचर्या बनाकर ही काम करना सही रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं लेकिन रिश्ते में उलझ सकते हैं। पैसे और समय की बर्बादी से बचने के लिए यात्रा को टालना सही रहेगा। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन धनु जातक पैसे अच्छे कमा सकते हैं। बस आपको निवेश से जुड़ी योजनाओं में पैसा लगाना है। साथ ही पत्नी के साथ अनबन को सुलझा ले ताकि धन का आगमन सरल हो सके। इससे घर पर मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होगा। विद्यार्थीयों और युवाओं को अनुभवी लोगों से मार्दर्शन लेने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने की उम्मीद हैं। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरते।

यह भी पढ़ें : Career in Astrology: ज्योतिष में बनाएं कॅरियर, दबाकर छापें नोट

मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को मकर जातक किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कारोबार में अच्छा कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती हैं लेकिन अपने नाराज मां बाप को राजी करना होगा। अनुचित साधनों का उपयोग जिंदगी ख़राब कर सकता हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। पत्नी के अलावा किसी से संबंध न बनाए।

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 का दिन कुंभ के लिए शानदार होगा। काफी समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। किताबें पढ़ने में समय निकलने की संभावना हैं। महिला वर्ग के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिल सकते हैं। खर्चे ज्यादा होने से घरेलू कलह का वातावरण हो सकता है। बच्चों को ज्यादा डांटने के दुष्परिणाम नजर आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को मीन राशि के जातक के घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। बच्चों से संबंधित समस्या का हल मिल सकता हैं। अपने खर्चों पर काबू करें नहीं तो दिवालिया हो सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा, चिड़चिड़ाहट आपका भारी नुकसान कर सकता है। कार्यालय में रिश्ते बनाते हुए सावधानी बरते।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 घंटे ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago