Aaj Ka Rashifal 9 August : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) कुछ राशियों वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। हालांकि, कुछ राशियों वालों के लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। आज के राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध आदि के बारे में सबकुछ बताया जा रहा है जो इस प्रकार है…
आज का दिन इस राशि वालों के लिए जीवन की नई शुरुआत लेकर आया है। शत्रु पक्ष से भयभीत नहीं हो उनका डटकर मुकाबला करें। घर में सलाह से किए गए कार्य सफल होंगे। हालांकि, नया भवन भूमि वाहन लेने से बचें। बच्चों की उन्नति मां को प्रसन्न करेगी साथ ही अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए घर से दूर जाकर काम करने का दिन है।
इस वालों के लिए 9 अगस्त का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लग्न में मंगल गुरु की युति आपको सब और कीर्ति प्रदान कर रही है। आज का दिन सेवा से जुड़े युवाओं के लिए उन्नति प्राप्त करने का है। आपकी प्रशंसा होगी, हालांकि मन नियंत्रण में रखें। छोटी सी चूक के कारण अपमान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : पढ़िए आज 8 अगस्त गुरुवार का दैनिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन बदलने वाला है। आपके पराक्रम भाव में बुध शुक्र का गोचर आपकी मधुर वाणी के कारण आपको समझ में प्रतिष्ठा दिलवाएगा। कपड़े के व्यापार में जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को फायदा होने वाला है। युवा घर से उत्तर दिशा में जाकर रोजगार तलाश करें तो बेहतर होगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आपकी योजनाओं से लोगों को फायदा होगा। घर में धार्मिक आयोजन किया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा के लिए दिन अच्छा है।
आज का दिन इस राशि वालों के लिए अनुकूल है। दूसरे घर में केतु चंद्र की युति की वजह से परिवार में अचानक किसी का ऑपरेशन हो सकता है। घर में बुजुर्गों का के खान-पान का ध्यान रखें। आज का दिन कष्टों में बीत सकता है। वाणी में मधुरता रखें।
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लग्न में केतु के गोचर के साथ शुरू हो रहा है जिस कारण आपके कार्यों की प्रशंसा हर तरफ होगी। आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मन में चंचलता के भाव भरे रहेंगे तथा शाम होते मूड रोमांटिक हो सकता है।
आज का दिन इस राशि वालों के लिए कुछ नया कर दिखाने का है। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। फंसा हुआ धन प्राप्ति होने के आसार हैं। आपको अष्ठम भाव में बुध शुक्र का गोचर शेयर मार्केट से लाभ होने का योग बन रहा है।
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए गरीबों के साथ बीतेगा व समाज सेवा में व्यस्त रहेंगे। कुछ बड़ा कर सकते हैं। व्यापार के नए अवसर खोजेंगे व अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।
यह समय धनु राशि वालों के लिए बेहतर है। आपके ज्ञान की प्रशंसा हर तरफ होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय कार्यशील होंगे व घर परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। पेट की समस्याएं हो सकती हैं ऐसे में खान-पान का ध्यान रखें।
आज का दिन इस राशि वालों के लिए किसी धार्मिक स्थान में व्यतीत होने वाला है। भाग्य के सहयोग से धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वभाव बदला बदला नजर आएगा। आज का दिन डायबिटीज मरीजों के लिए कष्ट वाला हो सकता है।
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सेवा भाव में व्यवस्थित होने वाला है। सेवा का जबरदस्त अवसर प्राप्त होने वाला है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बेरोजगार युवाओं को सफलता मिलते दिख रही है। आज पश्चिम दिशा में जाना आपके लिए शुभ फल वाला होगा।
आज का दिन इस राशि वालों के लिए लग्न में गोचर से शुरू हो रहा है। यह चिंताएं देने वाला है। Rashifal आज का दिन दूर की यात्राओं पर लेकर जाने वाला हो सकता है। खर्च होने का योग है। पराक्रम में वृद्धि होने का योग है। भाई बहनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा सिद्ध होगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। MNI इसकी पुष्टि नहीं करता है।
इसी तरह की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…