ज्योतिष

आज 11 June 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ें, और करें दिन की शुभ शुरुआत

Aaj Ka Rashifal Hindi 11 June 2024 : राशिचक्र के 12 भागों को राशियों के नाम से जाना जाता है। इन्हीं 12 राशियों पर ज्योतिष विज्ञान टिका हुआ है। ये 12 राशियां है – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। राशि के आधार पर व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। अधिकांश लोग अपनी दैनिक योजनाओं को राशिफल पढ़ तैयार करते है।

आज का मेष राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को पहले से बेहतर धनलाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी तो चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते है।

आज का वृष राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। घूमने फिरने के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। शासन व सत्ता का लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यात्रा पर कीमती सामानों की सुरक्षा करें। विदेश से व्यापार की योजना पूरी हो सकती है। धन उधार देने से बचें।

आज का मिथुन राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की नई योजनाओं को तैयार करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मामा पक्ष से धन लाभ हो सकता है। माताजी से अपने मन की बात कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहसबाजी हो सकती है।

आज का कर्क राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान होता दिखाई दे रहा है। परिवार के सदस्यों में आपसी तनाव संभव है। व्यापार में कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति देने का काम करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिखाई दे रहा है।

आज का सिंह राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज के दिन नयी संपत्ति खरीद सकते है। साझेदारी में काम करना लाभप्रद रहने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन के अवरोध आज दूर होंगे। संतान की फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का कन्या राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बुद्धि व विवेक से लिए गए फैसलों से धन लाभ होगा। किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आर्थिक स्तिथि बिगड़ने की संभावना नजर आ रही है।

आज का तुला राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। परिवार में बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भौतिक वस्तुओं में आज खर्च कर सकते है। व्यापार को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करेंगे। लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मेल मुलाकात हो सकती है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

आज का धनु राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने का लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास लाभप्रद रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। साझेदारी में अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते है।

आज का मकर राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन बड़ी सोच का लाभ मिलेगा। धन संपत्ति से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। संतान को नई नौकरी मिल सकती है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों से आर्थिक नुकसान होता दिखाई दे रहा है। पेट से जुडी समस्या परेशान कर सकती है।

आज का कुंभ राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नये संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मेल मुलाकात हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ नया देखने को मिलेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

आज का मीन राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनों की सलाह पर चलने से लाभ मिल सकता है। बातचीत में आज वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वाद विवाद हो सकता है। किसी सरकारी काम में सावधानी से आगे बढ़ें, नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है।

********************************

Aries Love Horoscope, Taurus Love Horoscope, Gemini Love Horoscope, Cancer Love Horoscope, Leo Love Horoscope, Virgo Love Horoscope, Libra Love Horoscope, Scorpio Love Horoscope, Sagittarius Love Horoscope, Capricorn Love Horoscope, Aquarius Love Horoscope, Pisces Love Horoscope, Mesh Love Rashifal, Vrashabh Love Rashifal, Mithun Love Rashifal, Kark Love Rashifal, Singh Love Rashifal, Kanya Love Rashifal, Tula Love Rashifal, Vraschik Love Rashifal, Dhanu Love Rashifal, Makar Love Rashifal,

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। MNI इसकी पुष्टि नहीं करता है।

********************************

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

ज्योतिष विज्ञान से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें ..

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

1 घंटा ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

17 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

18 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

19 घंटे ago