ज्योतिष

पढ़िए आज 4 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां

Aaj Ka Rashifal Hindi 4 June 2024 : राशिचक्र के 12 भागों को राशियों के नाम से जाना जाता है। इन्हीं 12 राशियों पर ज्योतिष विज्ञान टिका हुआ है। ये 12 राशियां है – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। राशि के आधार पर व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। अधिकांश लोग अपनी दैनिक योजनाओं को राशिफल पढ़ तैयार करते है।

आज का मेष राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मन अशांत रह सकता है। पूर्व में की गई गलती का आज पछतावा हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी मित्र की मदद के लिए धन खर्च कर सकते है। जीवनसाथी का स्वास्थय बिगड़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

आज का वृष राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। धर्म और अध्यात्म की तरह मन खिंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। लिव इन जातकों का राज आज सार्वजनिक होने का डर हैं।

आज का मिथुन राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। आज किसी के साथ लेनदेन न करें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। शाम के समय निराशाजनक विचारों से खुद को दूर रखें। आज अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर धन ख़र्च करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे जातकों की शादी की बात चल सकती है।

आज का कर्क राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार के लिए आज छोटी और लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विवाहित जातकों के जीवन में आज अनबन रह सकती है। सिंगल जातकों के लिए आज दिन चिंता भरा रह सकता है।

आज का सिंह राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज का दिन हर क्षेत्र में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नौकरी में विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। प्रेम जीवन जी रहे जातक आज छोटी दूरी की यात्रा कर सकते है।

आज का कन्या राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज कारोबार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की किसी समस्या का समाधान होना संभव है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

आज का तुला राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

आज भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते है। शाम के समय अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने का वक्त मिलेगा। आज आपके पैसों की आमदनी कम और खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विवाहित जातकों को आज बच्चों को लेकर चिंता सता सकती है।

आज का वृश्चिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न देवें। धैर्य के बाद सफलता आपके कदम चूमेगी। अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से \पैसा आज कहीं फंस सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

आज का धनु राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी काम में असावधानी बरतने से मन परेशान रह सकता है। अपने व्यवहार में नरमी रखने का लाभ मिलेगा। शाम को दोस्तों के घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातकों के लिए आज दिन सामान्य ही रहने वाला है।

आज का मकर राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ होगा। आज किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। कारोबार में लाभ के नए मौके मिलेंगे, सही अवसरों को पहचानें। लव लाइफ में अलगाव की स्तिथि बन रही है।

आज का कुंभ राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

अटका हुआ धन आज अपनों के सहयोग से मिल सकता है। आज व्यापार में लाभ के कई अवसर नजदीक आते ही रद्द हो जाएंगे। फिर भी किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति सौम्य व्यवहार रखें, आज उन्हें आपकी जरुरत है।

आज का मीन राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार में थोड़ा मेहनत कराने वाला रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने से लाभ होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में आज किसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है।

********************************

Aries Love Horoscope, Taurus Love Horoscope, Gemini Love Horoscope, Cancer Love Horoscope, Leo Love Horoscope, Virgo Love Horoscope, Libra Love Horoscope, Scorpio Love Horoscope, Sagittarius Love Horoscope, Capricorn Love Horoscope, Aquarius Love Horoscope, Pisces Love Horoscope, Mesh Love Rashifal, Vrashabh Love Rashifal, Mithun Love Rashifal, Kark Love Rashifal, Singh Love Rashifal, Kanya Love Rashifal, Tula Love Rashifal, Vraschik Love Rashifal, Dhanu Love Rashifal, Makar Love Rashifal, Kumbh Love Rashifal, Meen Love Rashifal,

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। MNI इसकी पुष्टि नहीं करता है।

********************************

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

ज्योतिष विज्ञान से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें ..

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago