ज्योतिष

Aaj ka Wazifa 17 April 2024: आज का वजीफा, बुध के दिन ये पढ़ लिया तो फौरन आसमान से आएगी मदद

Aaj ka Wazifa 17 April 2024: इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो साइंस की बुनियाद पर पूरी तरह से खरा उतरता है। वजीफा वो अमल है जिसे रोजाना मुस्लिम बंधु अपनी मु्श्किलात को दूर करने के लिए एक नियत फोर्मेट में करते हैं। पाक साफ होकर सच्चे दिल से अमल करें तो इंशाअल्लाह फायदा होगा। आज का वजीफा कड़ी इसलिए शुरु की गई है ताकि आम मुस्लिम की परेशानियां दूर की जा सके। हम जो भी दुआ वजीफा या अमल बताएंगे उसे आपको पूरी शिद्दत से और यकीन के साथ करना है। तभी अल्लाह की ज़ात से मदद मिलेगी। आज का वजीफा में बुध के दिन 17 अप्रैल 2024 के दिन (Aaj ka Wazifa 17 April 2024) आपको ला हौल का अमल करना है। इंशा अल्लाह वजीफे की वजह से अल्लाह तआला फौरन आसमान से आपके लिए मदद नाजिल फरमा देंगे। बेशक अल्लाह बहुत माफ करने वाला और रहम करने वाला है। हमें भी अपनी दुआओं में शामिल रखें।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Wazifa 16 April 2024: आज का वजीफा, मंगल के दिन ये पढ़ लिया तो होगी हर मुश्किल खत्म

आज का वजीफा बुध के दिन का अमल
(Aaj ka Wazifa 17 April 2024)

हर नमाज के बाद ये वजीफा आपको बुध के दिन (Aaj ka Wazifa 17 April 2024) करना है। इससे आपको रूहानी सुकून हासिल होगा। वजीफे की वजह से अल्लाह रब्बुल इज्जत फौरन आसमानी निजाम से आपके लिए मदद फरमा देंगे। फरिश्ते आपकी खिदमत में हाजिर हो जाएंगे। बस दिल में नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख रहा है और वह हमारी शाह रग (सांस लेने की नली जिसे काटने पर मौत हो जाती है) से भी करीब है।

1. वजीफे से पहले 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें।

2. 100 बार ला हौल वला कुव्वता इल्ला बिल्लाह (La hawla wala quwwata illa billah) पढ़ना है।

3. वजीफे के बाद फिर से 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें

दुरूद-ए-इब्राहिम हिंदी में (Durood Ibrahim In Hindi)

अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा सललेता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नका हमीदुम मजीद अल्लाहुम्मा बारिक अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद।

हिंदी तर्जुमा (Durood Ibrahim In Hindi)

ऐ मेरे अल्लाह हजरत मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर अपना फजल व करम फरमा, जैसे कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर अपना फजल व करम फ़रमाया बेशक आप काबिले तारीफ है, सबसे उम्दा है।
ऐ अल्लाह मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर बरकत नाजिल फरमा जैसा कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर बरकत नाजिल किया | आप सबसे शानदार और तारीफ के लायक है।

यह भी पढ़ें : Aaj ki Hadees 17 April 2024 : आज की हदीस, बुध के दिन प्यारे नबी की प्यारी बातें जान लें

ला हौल वला कुव्वता इल्ला बिल्लाह का मतलब क्या है?
(لا حَوْلَ وَلا قُوَّةَ إِلا بِالله)

एक रिवायत में है कि आप सल्लल्लाहु अ़लैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया:” कहो:ला ह़ौल वला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाह” क्योंकि यह शब्द जन्नत के ख़ज़ानों में से एक ख़ज़ाना है। अंग्रेजी में इसका मतलब है There is no power and no strength except with Allah. यही वो अल्फाज़ है जो फरिश्ते दोहराते रहते हैं। अरबी में ला का मतलब नहीं से है। यानी तीसरे कलमे का ये इस्मे आजम आपको गैबी मदद दिलाएगा। बेशक अल्लाह बड़ा माफ करने वाला और दयालु है।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago