ज्योतिष

आज का वजीफा, जुमेरात गुरुवार के दिन का जबरदस्त अमल

Aaj ka Wazifa 18 April 2024: इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो साइंस की बुनियाद पर पूरी तरह से खरा उतरता है। वजीफा वो अमल है जिसे रोजाना मुस्लिम बंधु अपनी मु्श्किलात को दूर करने के लिए एक नियत फोर्मेट में करते हैं। पाक साफ होकर सच्चे दिल से अमल करें तो इंशाअल्लाह फायदा होगा। आज का वजीफा कड़ी इसलिए शुरु की गई है ताकि आम मुस्लिम की परेशानियां दूर की जा सके। हम जो भी दुआ वजीफा या अमल बताएंगे उसे आपको पूरी शिद्दत से और यकीन के साथ करना है। तभी अल्लाह की ज़ात से मदद मिलेगी। आज का वजीफा में जुमेरात गुरुवार के दिन 18 अप्रैल 2024 के दिन (Aaj ka Wazifa 18 April 2024) आपको ये अमल करना है। इंशा अल्लाह वजीफे की वजह से अल्लाह तआला फौरन आसमान से आपके लिए मदद नाजिल फरमा देंगे। बेशक अल्लाह बहुत माफ करने वाला और रहम करने वाला है। हमें भी अपनी दुआओं में शामिल रखें।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Wazifa 16 April 2024: आज का वजीफा, मंगल के दिन ये पढ़ लिया तो होगी हर मुश्किल खत्म

आज का वजीफा जुमेरात गुरुवार के दिन का अमल
(Aaj ka Wazifa 18 April 2024)

हर फर्ज नमाज के बाद ये वजीफा आपको जुमेरात गुरुवार के दिन (Aaj ka Wazifa 18 April 2024) करना है। इससे आपकी जायज तमन्नाएं पूरी हो जाएंगी। वजीफे की वजह से अल्लाह रब्बुल इज्जत फौरन आपकी दुआ कुबूल कर लेंगे। बस दिल में नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख रहा है और वह हमारी शाह रग (सांस लेने की नली जिसे काटने पर मौत हो जाती है) से भी करीब है।

1. वजीफे से पहले 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें।

2. 41 बार अल्लाहुम्मा इन्नी बिदहिम्म्ती अल इस्लामी अतावाससल्लू इलेयका (Allahumma inni bidhimmati al-islami atawassalu ilayka) पढ़ना है।

3. वजीफे के बाद फिर से 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें

दुरूद-ए-इब्राहिम हिंदी में (Durood Ibrahim In Hindi)

अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा सललेता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नका हमीदुम मजीद अल्लाहुम्मा बारिक अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद।

हिंदी तर्जुमा (Durood Ibrahim In Hindi)

ऐ मेरे अल्लाह हजरत मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर अपना फजल व करम फरमा, जैसे कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर अपना फजल व करम फ़रमाया बेशक आप काबिले तारीफ है, सबसे उम्दा है।
ऐ अल्लाह मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर बरकत नाजिल फरमा जैसा कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर बरकत नाजिल किया | आप सबसे शानदार और तारीफ के लायक है।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Wazifa 17 April 2024: आज का वजीफा, बुध के दिन ये पढ़ लिया तो फौरन आसमान से आएगी मदद

इस वजीफे का मतलब क्या है?
(Allahumma inni bidhimmati al-islami atawassalu ilayka)

अल्लाहुम्मा इन्नी बिदहिम्म्ती अल इस्लामी अतावाससल्लू इलेयका

O Allah by the protective compact of Islam, I seek mediation with You!

हिंदी अर्थ – ऐ अल्लाह, मुझे आपकी पनाह में ले लो, इस्लाम की छाया में मुझे ध्यान नसीब करो।

اَللَّهُمَّ إِنِّي بِذِمَّةِ ٱلإِسْلامِ أَتَوَسَّلُ إِلَيْكَ

नबी का फरमान सुन लें

आप सल्लल्लाहु अ़लैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया: जो शख्स जुमेरात को ये वजीफा करेगा उसे दुनिया और आखिरत की भलाई नसीब होगी। वजीफे के बाद किसी से बात नहीं करनी है और चुपचाप रहना है कुछ देर के लिए। इस वजीफे की बरकत से अगले ही दिन आपको अच्छी खबर मिल जाएगी। इंशाअल्लाह हमें रब पर यकीन है, आप भी मौला पर सच्चा यकीन और अकीदा रखें तभी वजीफा कारगर साबित होगा। बेशक अल्लाह बड़ा माफ करने वाला और दयालु है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago