Aaj ka Wazifa 21 April 2024: इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो साइंस की बुनियाद पर पूरी तरह से खरा उतरता है। वजीफा वो अमल है जिसे रोजाना मुस्लिम बंधु अपनी मु्श्किलात को दूर करने के लिए एक नियत फोर्मेट में करते हैं। पाक साफ होकर सच्चे दिल से अमल करें तो इंशाअल्लाह फायदा होगा। आज का वजीफा कड़ी इसलिए शुरु की गई है ताकि आम मुस्लिम की परेशानियां कुरान और हदीस के जरिये दूर की जा सके। फर्जी मौलानाओं के चक्कर में अमल और तावीज के नाम पर आपकी जेब काटी जा रही है। हम जो भी दुआ वजीफा या अमल बताएंगे उसे आपको पूरी शिद्दत से और यकीन के साथ करना है। तभी अल्लाह की ज़ात से मदद मिलेगी। आज का वजीफा में इतवार के दिन 21 अप्रैल 2024 के दिन (Aaj ka Wazifa 21 April 2024) आपको या मतीनो (Ya Mateeno) का अमल करना है। इंशा अल्लाह वजीफे की वजह से अल्लाह तआला आपको चांद सा नेक बेटा अता फरमा देंगे। निसंतान दंपत्ति इस वजीफे का फायदा उठाएं। बेशक अल्लाह बहुत माफ करने वाला और रहम करने वाला है। हमें भी अपनी दुआओं में शामिल रखें।
यह भी पढ़ें : Daily Wazifa in Hindi: मां-बाप की लंबी उम्र के लिए वजीफा, बेटे बेटियां फौरन अमल करें!
आज का वजीफा इतवार के दिन का अमल
(Aaj ka Wazifa 21 April 2024)
ये वजीफा आपको इतवार के दिन (Aaj ka Wazifa 21 April 2024) अस्र की नमाज के बाद करना है। इस वजीफे की बरकत से आपको चांद सा प्यारा बेटा हासिल होगा। वजीफे की वजह से अल्लाह रब्बुल इज्जत आपको नेक औलाद से नवाज देंगे। फरिश्ते आपके लिए दुआ ए मगफिरत करेंगे। नबी ए करीम की शफाअत आप पर वाजिब हो जाएगी। बस दिल में नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख रहा है और वह हमारी शाह रग (सांस लेने की नली जिसे काटने पर मौत हो जाती है) से भी करीब है। बेऔलाद इस वजीफे का अमल सच्चे दिल से करें।
1. वजीफे से पहले 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें।
2. 100 बार अल्लाह का नाम या मतीनो (Ya Mateeno) पढ़ना है।
3. वजीफे के बाद फिर से 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें
या मतीनो (Ya Mateeno) का मतलब क्या है ?
अल्लाह के 99 नामों को अस्मा उल हुस्ना कहा जाता है। उन्हीं में से एक नाम हैं अल मतीन। मतीन (The Firm One) का मतलब है चिरस्थायी, दृढ़, (अर्थात) सर्वशक्तिमान यानी अल्लाह ताला का एक सिफ़ाती नाम। अंग्रेजी में कहे तो The One with extreme Power which is un-interrupted and He does not get tired. बेशक अल्लाह बड़ा माफ करने वाला और दयालु है। अरबी शब्द अल या अस को हिंदी में या से संबोधित करते हैं।
यह भी पढ़ें : Aaj ka Wazifa 20 April 2024: आज का वजीफा, शनिवार के दिन ये पढ़ लिया तो होगी हर दुआ कुबूल
दुरूद-ए-इब्राहिम हिंदी में (Durood Ibrahim In Hindi)
अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा सललेता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नका हमीदुम मजीद अल्लाहुम्मा बारिक अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद।
हिंदी तर्जुमा (Durood Ibrahim In Hindi)
ऐ मेरे अल्लाह हजरत मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर अपना फजल व करम फरमा, जैसे कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर अपना फजल व करम फ़रमाया बेशक आप काबिले तारीफ है, सबसे उम्दा है।
ऐ अल्लाह मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर बरकत नाजिल फरमा जैसा कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर बरकत नाजिल किया | आप सबसे शानदार और तारीफ के लायक है।
Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।