ज्योतिष

Aaj ka Wazifa 22 April 2024: आज का वजीफा, सोमवार के दिन ये अमल करें हर बीमारी दूर होगी

Aaj ka Wazifa 22 April 2024: इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो साइंस की बुनियाद पर पूरी तरह से खरा उतरता है। वजीफा वो अमल है जिसे रोजाना मुस्लिम बंधु अपनी मु्श्किलात को दूर करने के लिए एक नियत फोर्मेट में करते हैं। पाक साफ होकर सच्चे दिल से अमल करें तो इंशाअल्लाह फायदा होगा। हम जो भी दुआ वजीफा या अमल बताएंगे उसे आपको पूरी शिद्दत से और यकीन के साथ करना है। तभी अल्लाह की ज़ात से मदद मिलेगी। आज का वजीफा में सोमवार के दिन 22 अप्रैल 2024 के दिन (Aaj ka Wazifa 22 April 2024) आपको या जुल जलाली वल इकराम का अमल करना है। इंशा अल्लाह वजीफे की वजह से अल्लाह तआला आपको हर मर्ज से शिफ़ा अता फरमा देंगे। बेशक अल्लाह बहुत माफ करने वाला और रहम करने वाला है। हमें भी अपनी दुआओं में शामिल रखें।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Wazifa 21 April 2024: आज का वजीफा, इतवार के दिन ये पढ़ लिया तो बेऔलाद के होगा नेक बेटा

आज का वजीफा सोमवार पीर के दिन का अमल
(Aaj ka Wazifa 22 April 2024)

ये वजीफा आपको सोमवार के दिन (Aaj ka Wazifa 22 April 2024) फज्र की नमाज के बाद करना है। इससे आपको रूहानी सुकून हासिल होगा। वजीफे की वजह से अल्लाह रब्बुल इज्जत आपको हर बीमारी से शिफ़ा अता फरमा देंगे। फरिश्ते आपके लिए दुआ ए मगफिरत करेंगे। नबी ए करीम की शफाअत आप पर वाजिब हो जाएगी। बस दिल में नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख रहा है और वह हमारी शाह रग (सांस लेने की नली जिसे काटने पर मौत हो जाती है) से भी करीब है।

1. वजीफे से पहले 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें।

2. 100 बार या जुल जलाली वल इकराम (Ya Zuljalal Wal Ikram) جلالي وال إكرام पढ़ना है।

3. वजीफे के बाद फिर से 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें

या जुल जलाली वल इकराम का मतलब क्या है?

अल्लाह के 99 नामों को अस्मा उल हुस्ना कहा जाता है। उन्हीं में से एक नाम हैं अल जुल जलाली वल इकराम (Ya Zuljalal Wal Ikram)। जुल जलाली वल इकराम का मतलब है हर तरह की महिमा और सम्मान का मालिक। अंग्रेजी में कहे तो Lord of Majesty and Bounty, Possessor of Might and Glory. बेशक अल्लाह बड़ा माफ करने वाला और दयालु है। अरबी शब्द अल को हिंदी में या से संबोधित करते हैं। वजीफा करते समय हमेशा दिल में यही नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख और सुन रहा है। तभी वजीफा कारगर साबित होता है। अल्लाह की ज़ात पर मुकम्मल ऐतमाद ही हर अमल की बुनियादी जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Shawwal ka Wazifa : शव्वाल का वजीफा हिंदी में, ईद के बाद ये अमल करें

दुरूद-ए-इब्राहिम हिंदी में (Durood Ibrahim In Hindi)

अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा सललेता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नका हमीदुम मजीद अल्लाहुम्मा बारिक अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद।

हिंदी तर्जुमा (Durood Ibrahim In Hindi)

ऐ मेरे अल्लाह हजरत मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर अपना फजल व करम फरमा, जैसे कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर अपना फजल व करम फ़रमाया बेशक आप काबिले तारीफ है, सबसे उम्दा है।
ऐ अल्लाह मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर बरकत नाजिल फरमा जैसा कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर बरकत नाजिल किया | आप सबसे शानदार और तारीफ के लायक है।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

9 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

10 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

10 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

13 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

13 घंटे ago