Aaj ka Wazifa 23 April 2024: इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो साइंस की बुनियाद पर पूरी तरह से खरा उतरता है। वजीफा वो अमल है जिसे रोजाना मुस्लिम बंधु अपनी मु्श्किलात को दूर करने के लिए एक नियत फोर्मेट में करते हैं। पाक साफ होकर सच्चे दिल से अमल करें तो इंशाअल्लाह फायदा होगा। हम जो भी दुआ वजीफा या अमल बताएंगे उसे आपको पूरी शिद्दत से और यकीन के साथ करना है। तभी अल्लाह की ज़ात से मदद मिलेगी। आज का वजीफा में मंगल के दिन 23 अप्रैल 2024 के दिन (Aaj ka Wazifa 23 April 2024) आपको या ग़नियो (Ya Ghaniyu Wazifa) का अमल करना है। इंशा अल्लाह वजीफे की वजह से अल्लाह तआला आपको मालामाल कर देंगे। बेशक अल्लाह सबसे बड़ा ग़नी और बहुत माफ करने वाला है। हमें भी अपनी दुआओं में शामिल रखें।
यह भी पढ़ें : Aaj ka Wazifa 22 April 2024: आज का वजीफा, सोमवार के दिन ये अमल करें हर बीमारी दूर होगी
आज का वजीफा मंगल के दिन का अमल
(Aaj ka Wazifa 23 April 2024)
ये वजीफा आपको मंगल के दिन (Aaj ka Wazifa 23 April 2024) फज्र की नमाज के बाद करना है। इससे आपको बेइंतहा मालो दौलत हासिल होगी। वजीफे (Ya Ghaniyu Wazifa) की वजह से अल्लाह रब्बुल इज्जत आपको ग़ैब से इतनी दौलत अता फरमा देंगे कि आप किसी के मोहताज नहीं रहेंगे। फरिश्ते आपके लिए दुआ ए मगफिरत करेंगे। नबी ए करीम की शफाअत आप पर वाजिब हो जाएगी। बस दिल में नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख रहा है और वह हमारी शाह रग (सांस लेने की नली जिसे काटने पर मौत हो जाती है) से भी करीब है।
1. वजीफे से पहले 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें।
2. 100 बार या ग़नियु (Ya Ghaniyu) पढ़ना है।
3. वजीफे के बाद फिर से 3 बार दुरूद-ए-इब्राहिम पढ़ें
या ग़नियु का मतलब क्या है?
अल्लाह के 99 नामों को अस्मा उल हुस्ना कहा जाता है। उन्हीं में से एक नाम हैं अल ग़नी जिसका मतलब है आत्मनिर्भर हर तरह से। ग़नी का मतलब (Ya Ghaniyu) है बहुत ज्यादा मालदार, वह जिसे किसी चीज़ की आवश्यकता नहीं है। अंग्रेजी में कहे तो The Self-Sufficient, The Wealthy, The Independent One. बेशक अल्लाह बड़ा माफ करने वाला और दयालु है। अरबी शब्द अल को हिंदी में या से संबोधित करते हैं। वजीफा (Ya Ghaniyu Wazifa) करते समय हमेशा दिल में यही नीयत रखे कि अल्लाह हमें देख और सुन रहा है। तभी वजीफा कारगर साबित होता है। अल्लाह की ज़ात पर मुकम्मल ऐतमाद ही हर अमल की बुनियादी जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Daily Wazifa Hindi 10 March 2024: सांप या बिच्छू के काटने पर ये वजीफा पढ़ें, कोबरा भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
दुरूद-ए-इब्राहिम हिंदी में (Durood Ibrahim In Hindi)
अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा सललेता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नका हमीदुम मजीद अल्लाहुम्मा बारिक अला मुहम्मदिव व अला आलि मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहिम व अला आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद।
हिंदी तर्जुमा (Durood Ibrahim In Hindi)
ऐ मेरे अल्लाह हजरत मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर अपना फजल व करम फरमा, जैसे कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर अपना फजल व करम फ़रमाया बेशक आप काबिले तारीफ है, सबसे उम्दा है।
ऐ अल्लाह मुहम्मद और मुहम्मद के खानदान पर बरकत नाजिल फरमा जैसा कि आपने इब्राहीम और इब्राहीम के खानदान पर बरकत नाजिल किया | आप सबसे शानदार और तारीफ के लायक है।