ज्योतिष

Aaj ki Hadees 23 April 2024 : आज की हदीस, मंगल के दिन प्यारे नबी की प्यारी बातें जान लें

Aaj ki Hadees 23 April 2024 : नबी-ए-क़रीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की कही गई बातों को ही हदीस कहा जाता है। इस्लाम में कुरान शरीफ के बाद हदीस को ही महत्व दिया जाता है। सरकारे मदीना ने जो कह दिया वह होकर रहता है ऐसा मुसलमानों का ईमान है। आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बाद अब कोई नबी नहीं आयेगा। इस्लाम में मंगल के दिन को बहुत महत्व दिया गया है। मंगलवार को अरबी में यौमुस सुलासा कहा जाता है। हम आपको मंगल के दिन आज की हदीस (Aaj ki Hadees 23 April 2024) बताने जा रहे हैं। ये हदीस घरवालों के साथ हुस्ने सुलूक पर आधारित है। हम आपको रोजाना इसी तरह की हदीस से वाकिफ करवाते रहेंगे। रब हमें इसकी जजा अता फरमाएं।

यह भी पढ़ें : Aaj ki Hadees 22 April 2024 : आज की हदीस, सोमवार के दिन प्यारे नबी की प्यारी बातें जान लें

आज की हदीस, मंगल के दिन नबी का फरमान
(Aaj ki Hadees 23 April 2024)

अबू हुरैरा रज़िअल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम ने फरमाया है कि

“तुम में से वो शख्स ज़्यादा बेहतर है जो अपने घर वालों से अच्छा सुलूक करता है।”

संदर्भ – कंज़ुल उम्माल,जिल्द 16,सफह 371

यह भी पढ़ें : इस्लाम में खड़े होकर पेशाब करना कैसा है, नौजवान मुस्लिम जान लें!

घरवालों के साथ अच्छे व्यवहार की फजीलत

इस्लाम में अच्छे व्यवहार यानी हुस्ने सुलूक की फजीलत काफी ज्यादा है। रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि अख्लाक (Husne Sulooq in Islam) बेहतरीन होंगे तो इबादत में कमी को भी अल्लाह माफ कर देगा। लेकिन बुरे सुलूक का गुनाह ज्यादा होता है। अल्लाह हमें अपने घरवालों के साथ अच्छा सुलूक करने की तौफीक अता फरमाएँ। खासकर युवा मुस्लिमों और महिलाओं के बीच में ये पोस्ट जमकर शेयर करें।

नोट (Disclaimer)

ये तमाम हदीस सहीह बुखारी मुस्लिम (Sahih Bukhari Muslim Hadith) से संदर्भ के तौर पर हिंदी में अनुवादित की गई है। हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। लेकिन अगर फिर भी हमसे कोई कमी पेशी गलती होती है तो अल्लाह के वास्ते हमें माफ करें।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

8 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

9 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

10 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

12 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

12 घंटे ago