Aaj ki Tithi 1 June 2024: शनिवार 1 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। सुबह 7.24 बजे तक नवमी तिथि रहेगी, इसे रिक्ता तिथि माना गया है तथा इसकी स्वामी मां दुर्गा हैं। इसका स्वभाव आक्रामक है। इसे शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त बताया गया है। इस दिन सिद्धि योग भी रहेगा। सुबह 7.24 बजे नवमी तिथि समाप्त होकर दशमी तिथि लग जाएगी जिसे सौम्य एवं पूर्णा तिथि बताया गया है। इसके स्वामी यम हैं। इसे अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है, अतः दशमी तिथि पर मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसा रहेगा 1 जून 2024 का दैनिक राशिफल और लव राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन
कल उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र भी रहेंगे। उत्तरभाद्रपद अर्द्धरात्रि बाद 3.16 बजे तक रहेगा। इसका स्वभाव स्थिर है तथा इसके स्वामी अहिर्बुधन्य है। ऊर्ध्व मुख वाली उत्तरभाद्रपद नक्षत्र अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना गया है। रात्रि 3.16 बजे बाद से रेवती नक्षत्र आरंभ होगा यह एक मृदु और मैत्री स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसके स्वामी पूषन है। इसे भी अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 1 जून शनिवार को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग
वैदिक पंचांग के अनुसार दोपहर 11.57 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 10.46 बजे से 12.16 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.51 बजे से सायं 5.34 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.51 बजे से 12.25 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। हालांकि सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…