Aaj ki Tithi 3 June 2024: सोमवार 3 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। 3 जून को रात्रि 12.18 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। कल अपरा एकादशी व्रत का पारण भी है। शास्त्रों में द्वादशी को भद्रा तिथि बताया गया है। इसके स्वामी भगवान विष्णु हैं एवं यह यशप्रद तिथि मानी गई है। इसे भी अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। इस दिन सौभाग्य योग एवं शोभन योग भी रहेंगे।
रात्रि 12.18 बजे त्रयोदशी अथवा प्रदोष तिथि आरंभ होगी जिसे जया तिथि बताया गया है। इसका स्वभाव विजयप्रद है एवं इसके स्वामी कामदेव हैं। प्रदोष तिथि को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त माना गया है, यद्यपि तंत्र-मंत्र से जुड़े कार्यों के लिए अतिउत्तम मानी गई है। अतः द्वादशी तिथि पर सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं परन्तु प्रदोष तिथि पर शुभ कार्य टालना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पढ़िए 03 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां
कल अश्विनी और भरणी नक्षत्र भी रहेंगे। रात्रि 12.05 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। यह एक क्षिप्र और लघु स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसके स्वामी अश्विनी देव को माना गया है। यह भी मांगलिक कार्यों हेतु शुभ एवं उत्तम फलप्रद माना गया है। इसके बाद भरणी नक्षत्र आरंभ होगा, इसके स्वामी यमदेव है। यह एक उग्र एवं क्रूर ग्रह है एवं इसकी आकृति योनि है। भरणी नक्षत्र को शुभ कार्यों के लिए अशुभ बताया गया है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 जून सोमवार को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग
वैदिक पंचांग के अनुसार दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सायं 5.21 बजे से 6.51 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 7.16 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.35 बजे से 7.18 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। हालांकि सायं 7.16 बजे से 8.59 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…