Aaj ki Tithi 30 June 2024: रविवार 30 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12.19 बजे तक रहेगी। इसकी स्वामी दुर्गा हैं। यह रिक्ता तिथि है एवं आक्रामक स्वभाव वाली है। इसे शुभ कार्यों में वर्जित बताया गया है। दोपहर 12.19 बजे से दशमी तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी यम हैं, यह एक पूर्णा तिथि है एवं इसका स्वभाव सौम्य है। अधिकांश मांगलिक कार्यों के लिए दशमी तिथि को श्रेष्ठ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन सामान्य ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सुबह 7.34 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी पूषन हैं। यह मृदु एवं मैत्र स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। सुबह 7.34 बजे से अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी अश्विनी कुमार हैं एवं यह क्षिप्र तथा लघु स्वभाव वाला नक्षत्र हैं। अधिकांश शुभ कार्यों के लिए इसे श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार भी दिन उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
आज सुकर्मा योग बन रहा है। दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। रात्रि 11.34 बजे से 1.06 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.34 बजे से अगले दिन सुबह 5.37 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह 9.03 बजे से 10.47 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.14 बजे से 3.58 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.25 बजे से रात्रि 9.58 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.41 बजे से 7.25 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है, साथ ही सुबह 7.34 बजे तक पंचक भी रहेगा। पंचक एवं राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…