Aaj ki Tithi 6 June 2024: गुरुवार 6 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सायं 6.07 बजे तक रहेगी। शास्त्रों में अमावस्या को पूर्णा तिथि बताया गया है। इसके स्वामी पितृ हैं एवं यह सिद्धिदायक तिथि मानी गई है परंतु शुभ कार्यों के लिए इसे वर्जित माना गया है। कल ही वट सावित्रि व्रत एवं दर्श अमावस्या भी रहेगी। सायं 6.07 बजे से ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी जिसे नंदा तिथि माना गया है। इसका स्वभाव वृद्धिप्रद है एवं इसके स्वामी अग्नि है। इस तिथि पर कमजोर चंद्रमा होने के कारण इसे शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त माना गया है। अतः कल यथा संभव शुभ कार्यों को टालना उपयुक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: परिवार के रोग, शोक और दोष होंगे दूर,पितरों की करें ये विशेष पूजा
कल रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र भी रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 8.16 बजे तक रहेगा, इसके स्वामी ब्रह्माजी है। यह एक स्थिर स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसी समय सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है, अतः नए कार्यों की शुभारंभ के लिए उत्तम माना गया है। रात्रि 8.16 बजे से मृगशिरा नक्षत्र आरंभ होगा, इसके स्वामी चंद्रदेव हैं। यह एक मृदु और मैत्री स्वभाव वाला नक्षत्र है। मृगशिरा नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। इस प्रकार कल की तिथि उत्तम बन रही है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्येष्ठ अमावस्या पर ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग
कल धृति नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सायं 5.12 बजे से 6.44 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.19 बजे से 8.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। यद्यपि दोपहर 2.09 बजे से 3.52 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…