ज्योतिष

Amavasya Ke Upay: रविवार को है अमावस्या, ये उपाय बदलंगे किस्मत

Amavasya Ke Upay: हिंदू शास्त्रों में अमावस्या तिथि पितरों की तिथि मानी गई है। यही वजह है कि अमावस्या को पितरों की शांति के निमित्त श्राद्ध, पिंड दान, तर्पण आदि धार्मिक कर्मकांड किए जाते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग इस दिन भागवत के पाठ तथा अन्य तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान भी करते हैं। ज्योतिष में भी अमावस्या को शुभ तिथि मानते हुए कुछ विशेष धार्मिक कर्म करने की सलाह दी गई है।

क्या करें अमावस्या को

तंत्र शास्त्रों में कुछ विशेष मुहूर्तों में आने वाली अमावस्या को बहुत ही शुभ माना गया है, यथा दिवाली। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर उरुक्रम शर्मा के अनुसार आप भी इस दिन कुछ आसान से उपाय करके अपने जीवन के समस्त संकटों और दुर्भाग्य से मुक्ति पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के 10 उपाय, जिन्हें आजमाने से मिलेगा मनचाहा प्यार

पितृ दोष निवारण हेतु

जिन लोगों की जन्मकुंडली अथवा घर में पितृ दोष हों, उन्हें अमावस्या के दिन पितृदोष हेतु पूजा करनी चाहिए। साथ ही अतृप्त आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान एवं तर्पण करना चाहिए। इससे पितृ दोष दूर होता है और पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि संभव हो तो इस दिन भिखारियों, गाय तथा अन्य पशुओं को भोजन दान करना चाहिए। इससे तुरंत ही घर में आ रही समस्या दूर होती है।

तंत्र उपाय करें

यदि आपने किसी गुरु से दीक्षा ली हुई है तो आप उनकी आज्ञा लेकर एवं उनके मार्ग-निर्देशन में तंत्र-मंत्र साधना भी कर सकते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी प्राप्ति तथा विरोधियों द्वारा किए गए काले जादू को काटने के लिए भी इस दिन तंत्रोक्त विधि-विधान वाले उपाय किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गणपति की पूजा दिलाएगी पैसा, एकादशी पर करें ये उपाय

ग्रह दोष निवारण हेतु

भगवान आशुतोष महादेव समस्त संकटों का नाश करने वाले है। अमावस्या को उनकी आराधना कर राहु, केतु एवं शनि की दुष्प्रभावों से आसानी से मुक्ति पाई जा सकती है। अमावस्या पर भोलेनाथ का अभिषेक करना, उनके पंचाक्षरी मंत्र का अनुष्ठान करना आदि उपायों से समस्त कष्ट दूर होते हैं। आप भी इन उपायों को बिना किसी ज्योतिषी के पूछे कर सकते हैं।

 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago