ज्योतिष

April Vivah Muhurat 2024 : अप्रैल में शुभ विवाह के लिए सिर्फ 4 दिन, नोट कर लें तिथि और मुहूर्त

April Vivah Muhurat 2024 : ज्योतिष के मुताबिक इस समय सूर्यदेव मीन राशि में विराजमान हैं। वे 13 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त होगा और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करते है। ज्योतिष के हिसाब से गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने पर शुभ कार्य नहीं किये जाते है। ऐसे में शुभ विवाह मुहूर्त का इंतजार करना ही होगा।

खरमास खत्म होने के बाद शादी की शहनाइयां बजने लगेंगी। अप्रैल महीने में कुछ शुभ मुहूर्त है, जिनमें मांगलिक कार्य किये जा सकेंगे। लेकिन फिर मई और जून, दोनों महीने खाली निकलने वाले है। 22 अप्रैल से शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा, जिस वजह से मई और जून में कोई विवाह मुहूर्त दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद सिर्फ 2 जुलाई से विवाह मुहूर्त शरू होंगे। इसके बाद जुलाई 16 से लेकर 12 नवंबर तक चातुर्मास के चलते एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब से हो रही शुरू? जानें घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां

अप्रैल माह शुभ विवाह मुहूर्त
(April Vivah Muhurat 2024)

18 April 2024 विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन गुरुवार है। इस दिन मघा नक्षत्र है। इस तिथि पर भी विवाह करना शुभ रहेगा।

19 April 2024 विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन शुक्रवार है। इस दिन एकादशी भी है और मघा नक्षत्र है। इस तिथि पर विवाह करना शुभ है।

20 April 2024 शादी का शुभ मुहूर्त हैं। इस दिन शनिवार है। इस दिन नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है। साथ ही महीने की द्वादशी तिथि भी है।

21 April 2024 शादी का आखिरी लग्न यानी शुभ समय है। इस दिन रविवार है। इस दिन त्रयोदशी तिथि है और नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है।

यह भी पढ़े: Saraswati Mandir: मां सरस्वती के इस प्राचीन मंदिर में होती हैं हर मन्नत पूरी!

इन महीनों में नहीं है विवाह मुहूर्त

कोई भी शादी अथवा मांगलिक कार्य करने से पहले ज्योतिषचार्य की सलाह लेना सही रहेगा। बाकी आपकी जानकारी के लिए बता दे, ज्योतिष के अनुसार 22 अप्रैल से शुक्र अस्त होने के कारण मई और जून माह में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। 2 जुलाई से विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा, लेकिन 16 जुलाई से 12 नवंबर तक चातुर्मास के चलते कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। हालांकि इस दौरान अबूझ मुहूर्त में विवाह संपन्न किया जा सकता है। फिर भी पंडित जी की सलाह अवश्य लेवें।

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

21 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago