Chaitra Navratri 2024 Karj Mukti Pooja : चैत्र नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा की पूजा और व्रत रखने से व्यक्ति को जीवन की हर परेशानी से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। चैत्र नवरात्रि के दिनों में वो लोग भी मां के सामने सर झुका सकते है, जिनके ऊपर कर्ज का बोझ पड़ा है। कर्ज तले दबे लोग चैत्र नवरात्रि के दिनों में कुछ विशेष उपाय कर सकते है, जिनसे मां दुर्गा प्रसन्न होती है। मां प्रसन्न होकर अपने परेशान भक्त को धन-धान्य, ऐश्वर्य की प्राप्ति का आशीर्वाद देती है।
ज्योतिष शास्त्र में कर्ज मुक्ति के लिए कई ऊपर सुझाए गए है। उनमें से कुछ उपाय ऐसे है, जिन्हें चैत्र नवरात्रि के दिनों में विशेष रूप से किया जाना चाहिए। आज कुछ ऐसे ही 3 उपाय हम आपको यहां बता रहे है, जिन्हें करने से आपको मां शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।
यह भी पढ़े: चैत्र नवरात्रि में Love Marriage के लिए मां को करें प्रसन्न, जरुर करें ये चमत्कारी उपाय
एक सफेद वस्त्र लें। इसमें गुलाब के 5 फूल, थोड़ा सा चांदी का टुकड़ा, थोड़ा चावल और गुड़ बांध देवें। इसके बाद इस पोटली को मां भगवती को अर्पित करें।साथ ही गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें। इसके पश्चात मां से प्रार्थना करते हुए इस पोटली को जल में प्रवाहित कर दें।
गायत्री मंत्र:-
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
यदि आप कर्ज से मुक्ति चाहते है, तो मां दुर्गा को प्रसन्न करें। सुख-समृद्धि के साथ कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आटे की लोई का उपाय बेहतर रहेगा। धन संपदा की कामना करते हुए आटे की लोई को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। चैत्र नवरात्रि के दिनों में ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब से हो रही शुरू? जानें घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां
लौंग और कपूर का उपाय भी कर्ज मुक्ति के लिए अच्छा माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को लौंग और कपूर की आहुति देना शुभकारी होता है। इसलिए हवन करते समय करीब 48 लौंग और कपूर के 6 टुकड़े आहुति दें। ऐसा करने से मां भगवतीजल्दी प्रसन्न होती है।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…