ज्योतिष

Chaitra Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में ‘चाय’ पीने से पहले पढ़े ये खबर, वरना हो सकता है अनर्थ

Chaitra Navratri Vrat Tips : सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्त्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित यह पर्व इस वर्ष 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक रहेगा। इस धार्मिक पर्व पर मां के भक्त नौ दिन उपवास रख कड़े नियमों का पालन करते है। व्रत के दौरान कुछ लोग अत्यधिक चाय पीने के आदी होते है। लेकिन क्या आप जानते है, व्रत के दौरान जरुरत से अधिक चाय का सेवन हमारे स्वास्थय को बिगाड़ सकता है। चलिए जानते है कैसे –

व्रत करने के हर किसी के अपने-अपने नियम होते है। कुछ लोग नवरात्रि व्रत के दौरान चाय पीने का शौक रखते है, लेकिन जूस से परहेज करते है। वैज्ञानिक तौर पर यह सोच रखना बिल्कुल गलत है। विज्ञान के हिसाब से माने तो, मौसम के हिसाब से शरीर में बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शंस सेंसिटिव होते है।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri Vrat: गलती से टूट गया है नवरात्रि व्रत? इन 5 तरीकों से मां दुर्गा से मांगे माफी

व्रत के दौरान चाय पीने से क्या होगा?

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो, चाय में कैफीन होता है, जिसे सीमित मात्रा में लेना ही शरीर के लिए ठीक रहता है। इसका ओवरडोज सेहत को गंभीर नुकसान दे सकता है। जरुरत से अधिक कैफीन ‘नींद न आने’, ऐंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियां देता है। अधिक कैफीन लेने से शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। इससे शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है और हृदय संबंधी रोग भी बनने लगते है। इसलिए व्रत के दौरान अधिक चाय सेहत को खतरे में डाल सकती है।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024 व्रत के दिनों में यौन संबंध पड़ेगा भारी! झेलना पड़ता है ऐसा दुःख

व्रत के दौरान भूखे रहते है, ऐसे में चाय और सिर्फ चाय पीने से गैस की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। खाली पेट चाय का अत्यधिक सेवन आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। यदि हां, आप व्रत के दौरान कुछ खा रहे है, तो आप चाय का आनंद भी बेजिझक ले सकते है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि, व्रत में व्यक्ति को सिर्फ फलों का ही सेवन करने की अनुमति होती है। इसलिए फलों के सेवन के साथ चाय का आनंद लेवें, व्रत और सेहत, दोनों बनी रहेगी।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

18 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

22 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

22 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

22 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

23 घंटे ago