Categories: ज्योतिष

मेष से मीन तक, इन सभी 12 राशियों वाले रहें सावधान, चंद्रग्रहण का होगा ऐसा इफेक्ट

जयपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद चंद्र ग्रहण लगा है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसका सूतक काल मान्य नहीं हैं, लेकिन इसका प्रभाव देश दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ रहा है। यह चंद्र ग्रहण आज 8 बजकर 44 मिनट से लगभग रात 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। चंद्र ग्रहण पर 12 साल बाद चतुर्ग्रही योग भी बना है। ज्योतिष शास्त्र में के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव अगले 10 दिन तक मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों पर चंद्रग्रहण का क्या प्रभाव होगा—

 

वैशाख पूर्णिमा पर होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, बना दुर्लभ संयोग 

 

मेष राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण के समय आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिसका आपकी राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और कई कार्यों में सहायक होगा। इस दौरान नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और अधिकारियों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनस करने वालों को भी अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। ग्रहण के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण मध्यम फलदायी होगा। इस दौरान शुरू किया गया नया व्यापार फायदे देगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ेंगे लेकिन शत्रुओं की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साझेदारी में काम करने से बचें और दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करें। घरवालों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी इसलिए शांत मन से एक विचार जरूर करें।

 

रसोई में छोटी सी गलती कर सकती है बर्बाद 

 

मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों को चंद्रग्रहण का शुभ फल प्राप्त होगा और धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और कई कार्य पूरे हो जाएंगे। आपके अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और ससुराल पक्ष से भी अच्छे संबंध बनेंगे। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी, गुरुजनों के सहयोग से आपको कई समस्याओं से राहत मिलेगी।

कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है और यह ग्रहण आपकी राशि से चौथे स्थान पर लगने जा रहा है। इस दौरान सरकारी योजनाओं का आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आपके बिजनस में भी बढ़ोतरी होगी। अगर आप इस अवधि में कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र पढ़ाई के लिए घर से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी कार्यवाही में फंस सकते हैं।

राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और जमीन जायदाद में निवेश भी कर सकते हैं। साझेदारी में अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो उसमें अच्छा लाभ होगा और आपकी योजनाएं भी पूरी होंगी। माता पिता के साथ आप कहीं तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं लेकिन यात्रा करते समय अपने सामान की देखभाल जरूर करें।

 

सूर्य, मंगल और शुक्र दिखाएंगे कमाल कहीं खुशियां तो कही मुश्किलों का रहेगा मौसम  

 

कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण मिश्रित फलदायी रहेगा। इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी और बेवजह के ख़र्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। इस अवधि में आप किसी से भी लेन देन ना करें अन्यथा धन कहीं फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसकी वजह से बोलचाल भी प्रभावित होगी। इस अवधि में किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

तुला राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लग्न भाव और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। इस दौरान चंद्र ग्रहण का ज्यादा अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन फिर भी अपने कार्य संभलकर करें। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बहुत समय अटका हुआ कोई कार्य अचानक से बन जाएगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा।

 

पीत वर्ण में करेंगी देवी दुखों का नाश

 

वृश्चिक राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से 12वें भाव में लगने जा रहा है। इस दौरान अति आत्मविश्वास से कार्य करने से बचें और सूझबूझ से काम लें। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों के सहयोग से अच्छा प्रमोशन मिलेगा लेकिन शत्रुओं की वजह से परेशानी भी हो सकती है। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो भाइयों का भी सहयोग मिलेगा। इस अवधि में दोस्तों को कोई भी गुप्त बात बताने से बचें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा।

धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल लेकर आने वाला है। इस दौरान आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही घर का माहौल भी अच्छा रहेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। अगर आप विदेश में रह रहे हैं तो इस अवधि में अपने घर आ सकते हैं। हालांकि व्यापारियों को कामकाज के समय सतर्कता की आवश्यकता है।

 

गृह क्लेश से तुरंत मिलेगी मुक्ति, ये 15 वास्तु टिप्स जरूर आजमाएं

 

मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कई शुभ फल लेकर आएगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। कई दिनों से जिस कार्य में आप अटके हुए थे, वह इस अवधि में पूरा हो जाएगा और पिता के सहयोग से संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे। लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और अपने घरवालों से मुलाकात भी करवा सकते हैं।

कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण मध्यम फलदायी रहेगा। इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है और सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा और परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। नौकरी पेशा जातक अपने काम में स्पष्टता रखें और किसी भी तरह की चर्चा या विवाद से दूर रहें। ज्यादा भागदौड़ वाले काम से बचें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

 

सोना क्यों अक्षय तृतीया पर खरीदा जाता है? क्या है विशेषता? जानिए

 

मीन राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से आठवें भाव में लगने जा रहा है। इस दौरान दोस्तों के साथ रिश्ते सुधारने के लिए कई मौके मिलेंगे और नौकरी पेशा जातकों के लिए करियर में अच्छे तरक्की के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे लेकिन पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अगर आप कोई नया वाहन या जमीन खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

18 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

49 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago