ज्योतिष

Daily Rashifal 26 April 2024 Hindi: पढ़िए आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Daily Rashifal 26 April 2024 Hindi: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना गया हैं। माना जाता है कि, लोगों के जीवन में उनकी राशि की भूमिका अहम होती है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग कहते है कि, राशि के अनुसार ही व्यक्ति के स्वभाव और उसके भूत, भविष्य, वर्तमान का अंदाजा लगाया जा सकता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपनी दैनिक योजनाएं राशिफल जानकर ही बनाते है। चलिए पढ़ते हैं 26 अप्रैल 2024 का राशिफल-

मेष दैनिक राशिफल
(Mesh Rashifal Today)

आज का दिन करियर के मामले में बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। बिजनेस में चल रही समस्या अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। धन उधार आज आसानी से मिल जाएगा। कोई मित्र घर दावत पर आ सकता है। किसी काम को बहुत ही सोच विचारकर करें, तो बेहतर रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल
(Vrash Rashifal Today)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत बेहतर बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Mithun Rashifal Today)

आज के दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद आज दूर होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान तय हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल
(Kark Rashifal Today)

आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप हो सकता हैं। भाई बहनों से चल रहा वाद विवाद दूर होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आपको कोई काम किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करना बेहतर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकेगा।

सिंह दैनिक राशिफल
(Singh Rashifal Today)

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की योजना असफल हो सकती है, इसलिए जालसाजी से सतर्क रहना होगा। राजनीति क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़े: महालक्ष्मी को समर्पित दिव्य पंक्तियां, शेयर करते ही धन की वर्षा होगी

कन्या दैनिक राशिफल
(Kanya Rashifal Today)

आज धन उधार दिया तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी बात को लेकर चल रही परेशानी आज दूर होगी। दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। माता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल
(Tula Rashifal Today)

आज का दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। कोई नए काम की शुरुआत आज करें, तो आपके लिए बेहतर होने की उम्मीद दिख रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Vraschik Rashifal Today)

आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा काम पर फोकस रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल
(Dhanu Rashifal Today)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोग सावधान रहें। आज घर पर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान करने का दिन है।

मकर दैनिक राशिफल
(Makar Rashifal Today)

आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। आय को बढ़ाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने की वजह से कुछ काम लटक सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में पैसों का नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: लक्ष्मीजी को समर्पित 5 बेस्ट शायरी, शुक्रवार के दिन शेयर करें

कुंभ दैनिक राशिफल
(Kumbh Rashifal Today)

आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। संतान के करियर में तरक्की होने से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर दूर जा सकता है। किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन दैनिक राशिफल
(Meen Rashifal Today)

आज का दिन कठिनाइयां लेकर आने वाला है, कार्यक्षेत्र में बनते हुए काम लटक सकते हैं। धन उधार लेने की सोच आपको बड़ी उलझन में डाल सकती है। माताजी को शारीरिक कष्ट होने से आपका मन दुखी रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिखाई दे रहा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

10 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

11 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

11 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

12 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

13 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

13 घंटे ago