ज्योतिष

इस मंदिर में दर्शन करने से हो जाता है तलाक, जानें इस मंदिर का रहस्य

Divorce Temple: मंदिर एक ऐसी जगह है जहां जाने से ही इंसान को सबसे ज्यादा शांति मिलती है। सभी लोग मंदिर में ऐसी आस्था रखते है​ और अपने सुख दूख में मंदिर जाना नहीं भुलते है।लेकिन मंदिर के नाम कई प्रकार के होते है और उनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बहुत ही मजेदार होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं ​जिसका नाम ही तलाक का मंदिर है।

मातसुगोका टोकेई-जी

तलाक मंदिर सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत ही मजेदार है। टोकई-जी का इतिहास करीब 500 साल पुराना है और यह मंदिर जापान कामाकुरा शहर में स्थित है। ये मंदिर उन महिलाओं का घर माना जाता है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होती थी। महिलाएं अपने पतियों से छुटकारा पाने के लिए इस मंंदिर में पनाह लेती थीं।

यह भी पढ़ें: 21 April Phalodi Satta Bazar: सट्टा बाजार में मोदी के मंत्रियों के साथ पूर्व CM के बेटों के भविष्य पर खतरा, भाटी की जीत तय!

महिलाओं के लिए बनाया यह मंदिर

बताया जाता है कि जापान में मातसुगोका टोकेई-जी के मंदिर का निर्माण 12वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। उस समय जापानी समाज में तलाक के प्रावधान सिर्फ पुरुषों के लिए ही थे और ऐसे में तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए यह मंदिर बनाया गया। उस दौर में पुरुष अपनी पत्नी को बड़ी आसानी से तलाक देते थे। इसके बाद इस मंदिर के दरवाजे उन महिलाओं के लिए खुले रहते थे जो घरेलू हिंसा या दुर्व्यवहार का शिकार हुई थी।

एक नन ने करवाया इसका निर्माण

इस मंदिर का निर्माण काकूसान-नी नाम की एक नन ने अपने पति होजो टोकीमून की याद में बनवाया था। कहानियों में बताया जाता है कि वह न तो अपने पति से खुश थीं और न ही उनके पास तलाक लेने का कोई तरीका था। ऐसे में उसने इस मंदिर का निर्माण करवाकर वह इसमें रहने लगी।

तलाक की प्रकिया

जापान में महिलाओं के पति बिना वजह बताए अपनी शादी तोड़ देते थे। इसके लिए उन्हें एक नोटिस लिखना पड़ता था। इस मंदिर में तीन साल तक रहने के बाद महिलाएं अपने पति से संबंध तोड़ सकती थीं और बाद में इस कम कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mandi Bhav 19 April 2024: सरसों, जीरा,मैथी और गेंहू में तेजी, जानें आज के ताजा मंडी भाव

पुरुषों पर पाबंदी

इस मंदिर में पुरुषों का आना सख्त मना है लेकिन समय के साथ अब इसमें सभी का प्रवेश होने लग गया। लेकिन आज भी यह मंदिर तलाक मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Narendra Singh

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

7 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

8 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

8 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

11 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

11 घंटे ago