वास्तु के अनुसार बनाया गया घर किसी के भी वारे के न्यारे कर सकता है। वहीं अगर घर का वास्तु सही नहीं है तो वो घर परिवार को बड़ी परेशानी में भी डाल सकता है। इसमें भी रसोई में वास्तु की छोटी सी गलती घर में नकारात्मकता का माहौल बना सकती है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए किचन में कई चीजें रखने के लिए मना किया जाता है। जिनका ध्यान रखकर घर में सुख और खुशी का माहौल रह सकता है।
हर घर में रसोई एक खास जगह है। यहां हमारे घर की सारी ऊर्जा केन्द्रित होती है। रसोई में रख हर सामान अपने आप में एक अलग महत्व रखता है। वास्तु के सिद्धांतों के हिसाब से यदि चला जाए तो घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है। वहीं परिवार में स्वास्थ्य और समृद्धि का माहौल भी रहता है। रसोई का वास्तु पूरे घर पर अच्छा असर डाले इसके लिए शास्त्रों में कुछ खास बातों के लिए मना किया जाता है। तो जानते हैं क्या है वो बातें…….
रसोई में रखें इन बातों का ध्यान
बर्तनों का रसोई में सबसे खास महत्व होता है। इसलिए यहां कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं।
रसोई घर में में दवाइयां कभी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर का मुखिया हमेशा बीमार रहता है। यही नहीं सदस्यों को भी कोई न कोई बीमारी लगी रहती है।
वास्तु के अनुसार आइना सही जगह लगाना सकरात्मकता देता है। रसोई में कांच का इस्तेमाल घर में कलह का कारण बन सकता है।
रसोई को हमेशा उपयोगी और अच्छी चीजें ही रखनी चाहिए। रात में रसोई में जूठे बर्तन कभी नहीं छोड़ने चाहिए। इससे आर्थिक तंगी रहती है।
रसोई में कभी भी रात का गुथा आटा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…