ज्योतिष

यहां पर है ‘भगवान दुर्योधन’ का मंदिर, रोजाना लगता है ताड़ी का भोग

Duryodhana Temple: देवताओं की भूमि केरल अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। केरल में ही दुर्योधन का भी मंदिर है जो अपने आप में बहुत अनोखा है और यहां पर भगवान दुर्योधन स्थानीय सरकार को टैक्स भी देते हैं। इस मंदिर के पीछे की कहानी भी बड़ी विचित्र बताई जाती है।

क्या है दुर्योधन मंदिर की पूरी कहानी

महाभारत युद्ध से बहुत पहले राजकुमार दुर्योधन यात्रा के दौरान एक गांव से गुजर रहे थे। उस समय वे बहुत ज्यादा थक गए और उन्हें प्यास भी लगने लगी। ऐसे में गांव की ही एक निम्न जाति की स्त्री ने उन्हें प्यास बुझाने के लिए ताड़ी दी। दुर्योधन ने उस ताड़ी को स्वीकार कर लिया और प्रसन्न होते होते महिला और गांव को पुरस्कारस्वरूप भूमि दी। उनके द्वारा दी गई भूमि पर ही ग्रामीणों ने एक मंदिर का निर्माण किया। मंदिर को पेरूविरुधी मलानाडा मंदिर का नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Kalki Temple: जयपुर में हैं भगवान कल्कि का चमत्कारी मंदिर, जानिए कब और किसने बनाया था

दुर्योधन को चढ़ता है ताड़ी का भोग

इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं रखी गई है बल्कि दुर्योधन का पसंदीदा गदा रखी हुई है। यहां पर दुर्योधन को अपूपा (दादा) कहा जाता है और प्रतिदिन ताड़ी का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि ताड़ी चढ़ाने से देवता शांत और प्रसन्न रहते हैं एवं ग्रामीणों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें: 20 वर्षों से न अन्न खाया, न सोए, फिर भी फुर्ती में जवानों को मात देते हैं वृंदावन के 91 वर्षीय संत लाल बाबा

सरकार को टैक्स भी देते हैं दुर्योधन महाराज

इस मंदिर की सबसे खास बात है कि मंदिर प्रशासन स्थानीय सरकार को टैक्स भी देती है। यह टैक्स दुर्योधन के नाम पर ही भरा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के अन्तर्गत आने वाली 15 एकड़ भूमि पर टैक्स लगता है। इस 15 एकड़ भूमि में आठ एकड़ भूमि पर धान उगता है बाकी क्षेत्र वन भूमि है। मंदिर का स्वामित्व दुर्योधन के नाम से होने के कारण टैक्स भी दुर्योधन के नाम पर ही चुकाया जाता है।

इसी तरह की रोचक खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

Morning News India

Recent Posts

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

45 मिन ago

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

2 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

4 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

4 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago