प जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Famous Shiv Mandir in Jaipur: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्तों के लिए उनके आशीर्वाद के रास्ते खुल जाते हैं। आध्यात्म और भक्ति से भरे इस माह में जयपुर शहर भी पूरी तरह रंगा हुआ है। तो इस सावन जयपुर के कौनसे मंदिरों में पवित्र और शांत वातावरण में पूजा की जा सकती है। जिससे सावन में महादेव प्रसन्न भी हो जाएं और सावन में मौसम का आनंद भी लिया जा सके। सावन में भगवान शिव—पावर्ती की पूजा में सावन के नियम भी बहुत महत्व रखते हैं।
जयपुर के बीचों—बीस स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। मंदिर की स्थापना जयपुर की स्थापना के समय हुई थी। ताड़केश्वर नाथ को स्वयंभू महादेव भी कहा जाता है। क्योंकि ये खुद ही प्रकट हुए हैं। देश-दुनिया से श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें यहां देखने को मिलती हैं।
जयपुर के वैशाली नगर, क्वींस रोड पर स्थित झारखंड महादेव मंदिर की मान्यता कम नहीं है। शांत और आध्यात्म माहौल में मंदिर में पूजा की जाती है। चारों ओर हरियाली से घिरा यह मंदिर भी भव्यता लिए हुए है। यहां भव्य और विशाल नंदी भी काफी फेमस हैं। भगवान शिव से मन्न्त मांगने के लिए कई पूजा करते हैं। सावन और शिवरात्रि पर विशेष मेले का आयोजन भी होता है।
बनीपार्क इलाके के चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर जयपुर का प्रमुख शिव मंदिर है। जैसा मंदिर के नाम से ही पता लगता है। यहां आकर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की इच्छाएं पूरी होती हैं। जिन लोगों की इच्छाएं यहां पूरी होती है, वे यहां समय समय पर पूजा भी करवाते हैं।
ये मंदिर कुकस में स्थित है। जिसका पूरा नाम सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर है। यहां महादेव की मूर्ति अष्ट धातु से बनी है। भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा में यहां 12 स्वरूप देखने को मिलते हैं। इस मंदिर का स्वरूप 2002 में बना था। ये छोटा सा मंदिर इस समय इस रूप में बना था। मान्यता है कि की यहां पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
केदारनाथ शिव मंदिर जयपुर में भी स्थित है। ये जगतपुरा के खो नागोरियान में एक गांव में स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है। अरावली पर्वतमाला से घिरे इस मंदिर में भोले बाबा की पूजा और दर्शन आसानी से होते हैं। यहां जयपुर के अद्भुत और मनोरम रूप के दर्शन भी होते हैं।
प जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…