Hadith of the Day 27 April 2024 : नबी-ए-क़रीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की कही गई बातों को ही हदीस कहा जाता है। इस्लाम में कुरान शरीफ के बाद हदीस को ही महत्व दिया जाता है। सरकारे मदीना ने जो कह दिया वह होकर रहता है ऐसा मुसलमानों का ईमान है। आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बाद अब कोई नबी नहीं आयेगा। इस्लाम में शनिवार यानी हफ्ते के दिन को बहुत महत्व दिया गया है। शनिवार को अरबी में यौम अस-सब्त يوم السَّبْت कहा जाता है। हम आपको शनिवार के दिन की हदीस (Hadith of the Day 27 April 2024) बताने जा रहे हैं। ये हदीस तौबा इस्तिगफार की फजीलत पर आधारित है। हम आपको रोजाना इसी तरह की हदीस से वाकिफ करवाते रहेंगे। रब हमें इसकी जज़ा अता फरमाएं।
यह भी पढ़ें : Aaj ki Hadees 20 April 2024 : आज की हदीस, शनिवार के दिन प्यारे नबी की प्यारी बातें जान लें
अबू हुरैरा रज़िअल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया है कि
“ख़ुदा की कसम ! मैं दिन में सत्तर से जियादा मर्तबा अल्लाह तआला से तौबा व इस्तिगफार करता हूँ।”
संदर्भ – सहीह बुख़ारी: ६३०७
यह भी पढ़ें : Aaj ki Hadees 26 April 2024 : आज की हदीस, जुम्मे के दिन नबी का फरमान सुन लें
शनिवार के दिन मुस्लिम बंधु खास इबादत करते हैं। इस्लाम में कोई भी दिन अशुभ नहीं होता है। अल्लाह हमें भी शनिचर के दिन ज्यादा से ज्यादा इस्तिगफार करने की तौफीक अता फरमाएं। खासकर युवा मुस्लिमों और महिलाओं के बीच में ये पोस्ट जमकर शेयर करें।
नोट (Disclaimer)
ये तमाम हदीस सहीह बुखारी मुस्लिम (Sahih Bukhari Muslim Hadith) से संदर्भ के तौर पर हिंदी में अनुवादित की गई है। हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। लेकिन अगर फिर भी हमसे कोई कमी पेशी गलती होती है तो अल्लाह के वास्ते हमें माफ करें।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Kirori Lal Meena on CM Bhajan Lal Sharma : गहलोत सरकार के राज में बनाए…
Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…
Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…
Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…
Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…
Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…