ज्योतिष

Hanuman Jayanti का शुभ मुहूर्त, इस पत्ते के भोग से बरसेगी बजरंगबली की कृपा

Hanuman Jayanti 2024 Pooja Muhurt: चैत्र शुक्ल पक्ष में हनुमान जयंती पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जानी है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन पवनपुत्र की पूजा का बहुत महत्व होता है। इस दिन Hanuman Jayanti 2024 Pooja Muhurt बजरंगबली सभी की इच्छाएं पूरी करते हैं। हनुमान भक्तों के लिए इस दिन का बहुत महत्व होता है।

पूजा पांडाल लगाकर होगी विशेष पूजा

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में कई कार्यक्रम होते हैं। कहीं हनुमान चालीसा तो कहीं सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। रामनवमी पर भगवान राम के जन्म के बाद यह त्योहार हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। Hanuman Jayanti 2024 Pooja Muhurt इस दिन हनुमान के साथ भगवान राम की पूजा का बहुत महत्व होता है। भगवान राम की पूजा के बाद ही यह दिन पूरा माना जाता है। तो इस हनुमान जन्मोत्सव को कैसे पूजा करें और कौन से काम करने चाहिए।

यह भी पढ़ें : Hanuman ji ki Priya Rashi: इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की दिव्य दृष्टि, बनेंगे बिगड़े काम

पूर्णिमा तिथि कब से है हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त

Hanuman Jayanti 2024 में चैत्र पूर्णिमा तिथि कब है जानने के लिए सभी पता कर रहे हैं। इस साल यह तिथि 23 अप्रैल 2024 को है। इस दिन सुबह 03.25 से यह तिथि शुरू होकर 24 अप्रैल 2024 की सुबह 05.18 तक मनाई जाएगी। सुबह 4 बजे से पहले यह तिथि लगने के कारण 23 अप्रैल को ही हनुमान जयंती मानी गई है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा का समय इस दिन सुबह 09.03 मिनिट से दोपहर 01.58
तक होगा। इसी दिन रात में 08.14 से रात 09.35 तक पूजा की जा सकेगी।

ऐसे चढ़ाएं चोला

Hanuman Jayanti 2024 Pooja Muhurt हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पवनपुत्र को सिंदूर को चोला चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी टल जाती है। साथ ही हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं।

क्या लगाएं भोग

Hanuman Jayanti 2024 Pooja Muhurt हनुमान जयंती पर बजरंगबली को किस चीज का भोग लगाना चाहिए। यह सभी जानना चाहते हैं। तो इस दिन गुड़ चने या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। यही नहीं एक​ पत्ता भी भगवान को बहुत प्रिय है। यह पत्ता है पान का। तो इस दिन मंदिर में पाठ करते समय बजरंगबली को पान का बीड़ा चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें : Gilahraj Hanuman Mandir: इकलौता मंदिर, जहां गिलहरी के रूप में विराजमान हैं बजरंग बली

कैसा हो दीपक

हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा के समय बजरंगबली के आटे का दीपक जलाया जाता है। ऐसा करने से कर्ज खत्म होता है।

हनुमान जयंती के दिन ग्रहों के योग

हनुमान जयंती के दिन चित्रा नक्षत्र में सिद्ध योग बन रहा है। यह दिन मीन राशि के ग्रहों के संयोग से पंचग्रही योग बना रहा है। इस दिन मेष राशि में बुधादित्‍य राजयोग भी है। कुंभ राशि में भी राजयोग बन रहा है। बजरंगबली इस दिन मेष और वृश्चिक के साथ 5 राशियों की किस्‍मत चमकाने वाले हैं।

 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago