Holi 2024: हिंदू कैलेंडर माह फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व सेलिब्रेट किया जाता है। कहते है इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते है। होलिका दहन के अगले दिन एक-दूसरे को रंग लगाने की प्रथा भी काफी पुरानी है। रंगों की होली खेलते वक्त अक्सर लोग पुराने कपड़े पहनना पसंद करते है। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार अपने कपड़ों का चुनाव करें, तो ज्योतिषचार्यों के हिसाब से आपके जीवन में सदैव समृद्धि का वास होगा।
मेष राशि के जातकों को होली के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सौहार्द्र बना रहता है। साथ ही आप होली खेलते वक्त चाहे तो लाल के अलावा पीला और गुलाबी रंग के कपड़े भी पहन सकते है।
इस राशि के स्वामी शुक्र है। उस हिसाब से इस राशि के जातक होली के दिन चमकीले रंग के कपड़ों का चुनाव करें, तो बेहतर रहेगा। आप गुलाबी और केसरिया रंग के कपड़े पहनकर होली खेल सकते है। इसके अलावा नीले और हल्के हरे रंग का इस्तेमाल भी कर सकते है।
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। इसलिए ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातकों को होली के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। हरे रंग का इस्तेमाल आपके जीवन में सुख-शांति ला सकता है।
यह भी पढ़े: Holi 2024: होली पर जरूर करें इन देवताओं की पूजा, दूर हो जायेगी सभी परेशानियां
कर्क राशि जल चिह्न है, जिसे चंद्रमा द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इस राशि के जातकों को सफेद या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो नारंगी रंग के कपडे भी होली के दिन पहन सकते है, शुभ रहेगा।
सिंह राशि को अग्नि राशि माना जाता है, जो भगवान सूर्य द्वारा नियंत्रित होती है। सूर्य का रंग नारंगी है, इसलिए आपको ज्योतिष अनुसार होली में नारंगी रंग के कपडे पहनने चाहिए। इसके अलावा आप लाल ,गोल्डन या कॉपर रंग के कपड़े भी चुन सकते है।
कन्या राशि को पृथ्वी की राशि कहा जाता है। होली में प्रकृति से जुड़े रंगों का चुनाव करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवन में समृद्धि के लिए होली के दिन आप आप लाल रंग से बचें और हरा, नारंगी और पीले रंग के कपड़ों का चुनाव करें।
तुला राशि के जातकों को होली के दिन बैंगनी, गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। ये रंग के कपड़े आपके जीवन में सौहार्द्र लाने में भी सहायक सिद्ध होते है।
वृश्चिक राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का शासन रहता है। ज्योतिष अनुसार होली के दिन लाल, गुलाबी और हरे रंग के कपडे प्रमुखता से पहनने चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातक सभी रंगों का इस्तेमाल कर सकते है, इन्हें कोई समस्या दिखाई नहीं देती है।
धनु राशि अग्नि की राशि है, इसका स्वामी बृहस्पति है। शांत और तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो होली के दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। ।
मकर राशि पृथ्वी राशि से संबंधित है और शनि द्वारा नियंत्रित भी है। भगवान शनि के रंगों के साथ यदि आप होली सेलिब्रेट करते है, तो शुभ रहेगा। इस दिन आप काला, नीला या स्लेटी रंगों का चुनाव कपड़ों के लिए कर सकते है, जीवन में खुशहाली आएगी।
यह भी पढ़े: Holi Vastu Tips 2024 : होली पर घर ना ले आना ये अशुभ चीजें, हो जाएगा अनर्थ
कुंभ राशि के जातकों के लिए होली का दिन नए लोगों से मिलने और उनके साथ सामूहीकरण करने का सही समय होता है। यदि आप इस दिन हरे, नीले और बैंगनी रंग के कपडे पहने तो, जीवन में खुशहाली आएगी।
मीन जल राशि है, जिस पर बृहस्पति का शासन होता है। इस राशि के जातक खुशी और शांति साझा करने के आदी होते है। यदि आप होली के दिन हरा, लाल, इंडिगो और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चुनते है, तो अधिक फलदायी रहने की संभावना है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…