ज्योतिष

Holi Ke Upay: होली पर है चंद्रग्रहण, इन उपायों को करते ही घर पैसे से भर जाएगा

Holi Ke Upay: इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का अनूठा संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में इसे अत्यन्त महत्वपूर्ण और तंत्र-मंत्र अनुष्ठान की दृष्टि से सर्वोत्तम मुहूर्तों में एक बताया गया है। आप भी इस होली पर कुछ आसान से उपाय करके अपने बिगड़े भाग्य को संवार सकते हैं।

होली पर इस मुहूर्त में होगा चंद्र ग्रहण

पंचांग में होलिका दहन 24 मार्च (रविवार) एवं घुलंडी 25 मार्च 2024 (सोमवार) को बताई गई है। घुलंडी यानि 25 मार्च को ही चंद्र ग्रहण होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्र ग्रहण की अवधि करीब साढ़े चार घंटे रहेगी। यह सुबह 10.23 बजे आरंभ होगा और दोपहर 3.02 बजे तक इसका प्रभाव रहेगा। उस दौरान आप भी अपने घर पर ज्योतिष या तंत्र के उपाय कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan on Holi: होली पर होगा साढ़े 4 घंटे का चंद्र ग्रहण, तंत्र-मंत्र के लिए रहेगा शुभ

होली पर करें ये उपाय (Holi Ke Upay)

पहला उपाय

जिस स्थान पर लंबे समय से होलिका दहन हो रहा हो, उस जगह पर होलिका दहन से पूर्व ही गेहूं, ज्वार, गाय का घी, तिल का तेल और एक सिक्का किसी मटकी में रख कर बंद कर गाड़ दें। अगले दिन यानि घुलंडी को सूर्योदय के समय उस मटकी को वहां से निकाल कर घर ले आवें।

इस मटकी को यदि तिजोरी में या दुकान के गल्ले में रख देंगे तो वहां पर कभी पैसे की कमी नहीं होगी। आप चाहे जितना भी पैसा खर्च करें, आपके पास अपने आप ही पैसा आने लगेगा। इस उपाय को गुप्त रूप से यानि बिना किसी को बताए या किसी की नजर में आए करना है।

दूसरा उपाय

किसी ऐसे स्थान को ढूंढे जहां पर श्यामा चिड़िया का घोंसला हों। होली के दिन उस घोंसले के ठीक नीचे एक रुपए के सिक्के को गाड़ दें। अगले दिन घुलंडी पर सुबह उस सिक्के को निकाल लाए और गुग्गुल की धूनी देकर तिजोरी में रख दें। इससे घर में सदैव धन आता रहता है।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Morning News India

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

3 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

7 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

7 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

8 घंटे ago