ज्योतिष

Islam me Jadu : इस्लाम में जादू टोना करना कैसा है, नबी का फरमान सुन लें

Islam me Jadu : दुनिया में इस्लाम एक ऐसा मजहब है जो एक अल्लाह के अलावा हर शक्ति को सिरे से नकार देता है। जादू टोने को लेकर भी मुसलमानों की यही राय है कि ये सब गलत अमल है। इस्लाम में जादू टोने को लेकर सख्त हुक्म है। जो बंदा किसी दूसरे बंदे पर काला जादू टोना टोटका करता है तो उस पर खुदा की लानत है। मौत के बाद उसके साथ कब्र में सख्ती की जाती है। कई मुस्लिम रंजिश और नफरत के चलते जादू टोना करते हैं। ऐसा करने से वे ईमान से खारिज हो जाते हैं। तो चलिए हम यहां पर आपको बताएंगे कि इस्लाम में जादू टोना करना (Islam me Jadu) कैसा है। युवा मुस्लिम इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई एक बंदा भी अगर जादू टोने की बुराई से वाकिफ हो गया तो आपकी आखिरत संवर जाएगी।

यह भी पढ़ें : Nazar ki Dua: नजर उतारने के लिए ये दुआ पढ़ें, फौरन होगा असर!

इस्लाम में जादू करना कैसा है ?
(Islam me Jadu Karna)

इस्लाम में जादू (Islam me Jadu Karna) को बुरा अमल बताया गया है। मुसलमानों के लिए जादू टोना करना हराम है। जादू करने वाला और करवाने वाला दोनों ही जहन्नम में जाएंगे। इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और से मदद या करिश्मे की उम्मीद रखना शिर्क है। पैगंबर साहब के दौर में अरब में जादू का प्रचलन था। लोग शैतान की मदद से काला जादू करते थे। इस्लाम में जादू करने वाले बंदे की कोई इबादत कुबूल नहीं होती है। अल्लाह हमें जादू टोने से दूर रहने की तौफीक अता फरमाएं।

नबी भी जादू का शिकार हुए थे

हमारे नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर भी एक यहूदी ने जादू करा दिया था। जिस से नबी ए करीम बहुत बीमार पड़ गए थे। अल्लाह ने क़ुरान की सूरत सूरा ए फलक और सूरा ए नास को नाजिल किया। जिस को हुजूर पढ़ते गए और जादू खत्म हो गया। नबी का फरमान है कि जादू टोने (Islam me Jadu Karna) से बचो क्योंकि ये शैतान की गुलामी की अलामत है। सच्चा और नेक मुसलमान कभी भी जादू टोने में यकीन नहीं रखता है।

यह भी पढ़ें : Islam me Satta : इस्लाम में सट्टा खेलना कैसा है, मुस्लिम बंधु जान लें

कुरान में जादू टोने का इलाज

कुरान मजीद में हर मसले का हल मौजूद है। जादू टोने का इलाज भी कुरानी आयात से किया जा सकता है। सूरह बकरा जो कि कुरान की सबसे बड़ी सूरत है। इसे लगातार 40 दिन तक घर में पढ़ाएं तो इंशाअल्लाह जादू के असरात खत्म हो जाएंगे। साथ ही हर वक्त सूरह फलक, सूरह नास और सूरह इख्लास तीनों सूरतों को पढ़कर दम करते रहे। अल्लाह के करम से हर तरह का जादू टोना खत्म हो जाएगा। अल्लाह हमें जादू टोने (Islam me Jadu Karna) से बचने की तौफीक अता फरमाएँ। खासकर युवा मुस्लिमों के बीच में ये पोस्ट जमकर शेयर करें।

Morning News India

Recent Posts

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

16 घंटे ago