ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 1 April 2024: रविवार को इस मंत्र का पाठ दिलाएगा सफलता

Jaipur Aaj Ka Panchang 1 April 2024: सोमवार 1 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि रहेगी। रात्रि 9.09 बजे तक सप्तमी एवं उसके बाद अष्टमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.44 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 1.28 बजे एवं चंद्रास्त का समय 10.45 बजे रहेगा। कल ही शीतला सप्तमी भी है। इस बार शीतला अष्टमी मंगलवार की होने के कारण बास्योडा भी कल ही पूजा जाएगा।

आज दिन में मूल और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन रात धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 9.09 बजे तक श्मशान में तथा उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 9.09 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पृथ्वी में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

रात्रि 8.30 बजे तक वरीयान योग रहेगा। सुबह 6.17 बजे से रात्रि 11.12 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 12.07 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय दोपहर 4.44 बजे से सायं 6.21 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.17 बजे से 7.51 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.24 बजे से 10.57 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.11 बजे से 6.44 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 7.51 बजे से 9.24 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.57 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.56 बजे से 1.45 बजे तक एवं 3.25 बजे से 4.15 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। सुबह 6.17 बजे से 9.25 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 1 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

उपाय (Jyotish Ke Upay)

सोमवार का दिन भगवान शिव का वार माना गया है। कल ही शीतला सप्तमी एवं बास्योडा भी है। कल शीतला माता की भी पूजा कर महामारियों से सुरक्षित रहने का आशीर्वाद मांगते हैं। किसी भी प्रकार का असाध्य रोग या कोई अन्य संकट हो, वे सभी महादेव की आऱाधना से दूर हो जाते हैं। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप व्यक्ति को चारों पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का वरदान देता है।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

30 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago